फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Application process for INSPIRE Standard begins.

Chamba News: इंस्पायर मानक के लिए आवेदन की प्रक्रिया शुरू

Wed, 15 Jul 2026 10:41 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:41 PM IST
विज्ञापन
Application process for INSPIRE Standard begins.
छठी से 12वीं के विद्यार्थी 15 सितंबर तक कर सकेंगे ऑनलाइन आवेदन
विज्ञापन

सरकारी व निजी स्कूलों को शिक्षा विभाग ने नॉमिनेशन संबंधित दिए निर्देश
चयनित विद्यार्थियों को मॉडल निर्माण के लिए मिलेंगे दस हजार रुपये: महाजन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। इंस्पायर मानक कार्यक्रम के तहत ऑनलाइन पोर्टल खुल गया है। इसमें छठी से बारहवीं कक्षा तक विद्यार्थी मॉडल निर्माण संबंधित इनोवेटिव आइडिया दे सकते हैं। विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी के क्षेत्र में विद्यार्थियों की रचनात्मक सोच और नवाचार को बढ़ावा देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। विद्यार्थी 15 सितंबर तक नवाचारी विचारों के आधार पर आवेदन कर सकेंगे। इस संबंध में शिक्षा विभाग ने प्रदेश के सभी सरकारी और निजी विद्यालयों को दिशा-निर्देश जारी कर दिए हैं।
निर्देश दिए हैं कि अधिक से अधिक आवेदन के लिए स्कूल प्रबंधक विद्यार्थियों को इस कार्यक्रम की जानकारी दें। स्कूलों के माध्यम से विद्यार्थियों के आइडिया ऑनलाइन पोर्टल पर अपलोड किए जाएंगे। इंस्पायर मानक कार्यक्रम विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी मंत्रालय की मुख्य पहल है। चयनित विद्यार्थियों को अपने नवाचारी आइडिया के आधार पर मॉडल या प्रोटोटाइप तैयार करने के लिए दस हजार रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाती है। इस राशि का उपयोग विद्यार्थी आवश्यक सामग्री खरीदने और मॉडल विकसित करने में कर सकते हैं। इसके बाद विभिन्न स्तरों पर आयोजित विज्ञान प्रदर्शनी एवं नवाचार प्रतियोगिताओं में प्रतिभागियों को अपने मॉडल प्रस्तुत करने का अवसर भी मिलता है।
विज्ञापन

उच्च शिक्षा उपनिदेशक विकास महाजन ने बताया कि इंस्पायर मानक पोर्टल खुल गया है। विद्यार्थियों को 15 सितंबर तक ऑनलाइन नॉमिनेशन भरना होगा। बेहतर आइडिया देने और चयन होने पर दस हजार रुपये की राशि मॉडल निर्माण के लिए मिलेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed