{"_id":"66867566326b21b158084b35","slug":"anger-among-employees-over-non-payment-of-arrears-for-two-years-chamba-news-c-88-1-cmb1002-128376-2024-07-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: दो साल से एरियर न मिलने पर कर्मियों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: दो साल से एरियर न मिलने पर कर्मियों में रोष
विज्ञापन
सरकार ने किया था पचास हजार की किस्त देने का एलान
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। हिमाचल पथ परिवहन निगम के कर्मचारियों का कहना है कि उन्हें दो साल से न तो ओवरटाइम का पैसा दिया गया और न ही एरियर मिला है। हालांकि, प्रदेश सरकार ने परिवहन निगम के कर्मचारियों को पचास हजार रुपये किस्त देने का एलान किया था लेकिन बीते दो साल से कर्मचारियों को एरियर से वंचित होना पड़ रहा है। ऐसे में सभी कर्मचारी खुद को ठगा सा महसूस कर रहे हैं। इतना ही नहीं, कई बार कर्मचारियों ने प्रदेश सरकार के समक्ष समस्या को उठाया लेकिन आज दिन तक समस्या का समाधान नहीं हो पाया है।
राज्य कार्यकारिणी केे तकनीकी संगठन के उपाध्यक्ष विवेक गुलेरिया और चालक यूनियन के प्रधान हेमराज का कहना है कि कर्मचारियों को दो साल से न तो ओवरटाइम का पैसा मिला है और न ही एरियर मिल पाया है। उन्होंने कहा कि एचआरटीसी के कर्मचारी निगम को घाटे से उबारने के लिए कड़ी मेहनत कर रहे हैं। बावजूद इसके निगम प्रबंधन और प्रदेश सरकार कर्मचारियों की मांगों के प्रति गंभीर नहीं है। उन्होंने प्रदेश सरकार से मांग की है कि जल्द ओवरटाइम का पैसा और एरियर दिया जाए। एचआरटीसी के क्षेत्रीय प्रबंधक शुगल सिंह का कहना है कि प्रदेश सरकार को समस्या के बारे में अवगत करवाया जा चुका है।