{"_id":"6840231f4891bcb79b0810d1","slug":"an-action-plan-will-be-prepared-for-the-activities-chamba-news-c-88-1-cmb1002-152127-2025-06-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: गतिविधियों को लेकर तैयार होगी कार्ययोजना","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: गतिविधियों को लेकर तैयार होगी कार्ययोजना
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। भारत स्काउट्स एवं गाइड्स कार्यकारिणी की बैठक जिला उच्च शिक्षा उपनिदेशक एवं जिला मुख्य आयुक्त भाग सिंह की अध्यक्षता में हुई। इसमें सत्र 2025-26 के लिए आयोजित होने वाली गतिविधियों पर विशेष रूप से चर्चा की। निर्णय लिया कि स्काउट्स एवं गाइड्स की गतिविधियों को लेकर जिला स्तर पर वार्षिक कार्ययोजना तैयार की जाएगी। इसके तहत जून में जिले के सभी स्कूल प्रभारियों की बैठक होगी। बैठक के माध्यम से प्रत्येक विद्यालय से पंजीकरण से संबंधित जानकारी हासिल की जाएगी।
जिला उप शिक्षा निदेशक ने पहले ही सभी सरकारी और निजी स्कूलों को निर्देशित किया है कि वे स्काउट-गाइड पंजीकरण 10 जुलाई तक अनिवार्य रूप से पूर्ण करें। जिले में कार्यरत सभी प्रशिक्षित स्काउट मास्टर्स एवं गाइड कप्तानों के लिए जुलाई में रिफ्रेशर कोर्स आयोजित किया जाएगा। जिन स्कूलों में अभी तक प्रशिक्षित स्काउट मास्टर या गाइड कप्तान नहीं हैं, उनकी सूची गूगल शीट के माध्यम से शीघ्र भेजने के निर्देश भी जारी किए। विजय महाजन एवं पूनम पुरी को जिला स्तर पर एडल्ट रिसोर्स ट्रेनिंग कमिश्नर के रूप में नियुक्त किया। इस मौके पर जिला आयुक्त स्काउट रैवल सिंह, जिला संगठन आयुक्त राजेश शर्मा, आशा मेहता आदि मौजूद रहे।