फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Amit returned honored with bronze medal in Inter College Cross Country

Chamba News: इंटर कॉलेज क्रॉस कंट्री में कांस्य पदक लेकर लौटे अमित सम्मानित

Wed, 02 Oct 2024 10:18 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 02 Oct 2024 10:18 PM IST
विज्ञापन
Amit returned honored with bronze medal in Inter College Cross Country
चंबा कॉलेज पहुंचने पर विजेता ​खिलाड़ी को सम्मानित करते प्रधानाचार्य।संवाद
चंबा। प्रदेश विश्वविद्यालय की अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीतकर लौटे खिलाड़ी का चंबा कॉलेज में भव्य स्वागत किया गया।
विज्ञापन

कार्यक्रम में कॉलेज प्राचार्य डॉ. विद्या सागर शर्मा मुख्यातिथि थे। टीम प्रभारी एवं शारीरिक शिक्षा विभाग के अध्यक्ष प्रोफेसर सचिन मेहरा ने बताया कि अंतर महाविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता जवाहर लाल नेहरू राजकीय महाविद्यालय हरिपुर, मनाली में हुई। इसमें चंबा कॉलेज की चार सदस्यों की टीम टीम में अमित कुमार, नर सिंह, मनोज कुमार और दीपू ने भाग लिया लिया। दस किलोमीटर लंबी क्रॉस कंट्री दौड़ में चंबा कॉलेज के अमित कुमार ने कांस्य पदक जीता। प्राचार्य ने कांस्य पदक विजेता को पुरस्कार देकर सम्मानित किया। उन्होंने टीम कोच भागीरथ का धन्यवाद किया और टीम प्रभारी प्रोफेसर सचिन मेहरा तथा टीम प्रबंधक प्रोफेसर विजय राठौर को शुभकामनाएं दीं। कांस्य पदक विजेता अमित कुमार अब हिमाचल प्रदेश विश्वविद्यालय का प्रतिनिधित्व करते हुए अंतर विश्वविद्यालय क्रॉस कंट्री प्रतियोगिता में भाग लेंगे।
--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed