फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After the end of the voting, the candidates appeared in a relaxed mood.

मतदान खत्म होने के बाद रिलैक्स मूड में दिखाई दिए प्रत्याशी

Sun, 13 Nov 2022 09:54 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 13 Nov 2022 09:54 PM IST
विज्ञापन
After the end of the voting, the candidates appeared in a relaxed mood.
मतदान के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठकर फीडबैक लेते चंबा सदर से कांग्रेस उम्मीदवार नीरज नैयर।संव - फोटो : Chamba
चंबा। मतदान खत्म होने के बाद रविवार को सुबह सभी प्रत्याशी आराम से उठे। उन्हें सुबह इस बात की चिंता नहीं थी कि आज उन्हें अपने प्रचार प्रसार के लिए जाना है। सुबह का नाश्ता करने के बाद भाजपा प्रत्याशी नीलम नैयर ने अपने कार्यकर्ताओं से बैठक कर उनका आभार जताया।
विज्ञापन

कई कार्यकर्ताओं को उन्होंने फोन पर बात कर मतदान को लेकर चर्चा की। वहीं, कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर ने भी अपने घर पर कार्यकर्ताओं के साथ चुुनावी चर्चा कर समय बिताया। शनिवार रात को जिन बूथों को लेकर विस्तार से चर्चा नहीं हो पाई। उन बूथों की हलचल को लेकर रविवार को विस्तार से कार्यकर्ताओं के साथ चर्चा की। इसी तरह अन्य विधानसभा क्षेत्रों के प्रत्याशी भी रिलैक्स मूड में नजर आए।
विज्ञापन

हर कोई अपनी जीत को लेकर कार्यकर्ताओं से विचार विमर्श करता हुआ नजर आया। हालांकि चुनाव के असली नतीजे 8 आठ दिसंबर को घोषित होंगे, लेकिन प्रत्याशी चुनाव में हुई वोटिंग प्रतिशतता के आधार पर अपनी जीत हार का अनुमान लगाते हुए नजर आए। कुछ प्रत्याशियों ने अपने कुल देवताओं के मंदिरों में जाकर शीश नवाया। वहां पर अपनी जीत को लेकर दुआएं मांगी। इसके अलावा सोशल मीडिया में पोस्ट डालकर भारी मतदान करने के लिए मतदाताओं का भी प्रत्याशियों ने आभार प्रकट किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed