फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   After testing in computerized lab, coal tar will be laid on NH

कंप्यूटरीकृत लैब में टेस्टिंग के बाद एनएच पर बिछेगा तारकोल

Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Mon, 16 May 2022 11:09 PM IST
विज्ञापन
After testing in computerized lab, coal tar will be laid on NH
बनीखेत(चंबा)। कंप्यूटरीकृत लैब में तारकोल की जांच के बाद ही इसे एनएच पर बिछाया जाएगा। भरमौर-पठानकोट एनएच के तहत कटोरी बंगला से बनीखेत तक के 39 किलोमीटर हिस्से को एनएच प्रबंधन चकाचक करेगा।
विज्ञापन

कार्य में किसी प्रकार की लापरवाही और गुणवत्ता को दरकिनार करने पर एनएच प्रबंधन कार्य को रदद् तक कर सकता है। एनएच प्रबंधन ने कार्य आवंटित करने से पहले केदार को इस प्रकार के दिशा-निर्देश सख्ती के साथ जारी किए हैं।
विज्ञापन

कटोरी बंगला से लेकर बनीखेत तक हाईवे की अब सूरत बदलने वाली है।
एनएच प्रबंधन ने कार्य आवंटित करने से पहले ठेकेदार को कार्य संबंधी कंप्यूटरीकृत लैब स्थापित करने के निर्देश दिए हैं। इसके तहत पूरा प्लांट कंप्यूटरीकृत होगा, जिसमें तारकोल की गुणवत्ता, गाड़ी का भार, कितनी क्षमता में तारकोल बिछेगा जैसा पूरा ब्योरा रहेगा। मशीन से तारकोल बिछाने के बाद सड़क से रोड रोलर गुजारा जाएगा। इससे यह पता लगाया जाएगा कि कहीं पर भी अधिक या कम तारकोल तो नहीं बिछा है। प्रबंधन ने इन निर्देशों की अवहेलना पर नियमानुसार कार्रवाई के बारे में चेताया है। वर्तमान में एनएच पर जगह-जगह गड्ढे होने से चालक हिचकोले खाने के लिए मजबूर हैं। सड़क की हालत खस्ता होने से चंबा, बनीखेत, डलहौजी और खज्जियार का रुख करने वाले बाहरी राज्यों के पर्यटकों को भुगतना पड़ रहा है। लिहाजा प्रबंधन ने अब पहले क्रम में कटोरी बंगला से बनीखेत तक एनएच की दशा बदलने का निर्णय लिया है। एनएच मंडल के अधिशासी अभियंता संजीव महाजन ने यह जानकारी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed