फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   admission

ऑनलाइन प्रवेश की तिथि खत्म, चंबा कॉलेज में 3200 विद्यार्थियों ने लिया प्रवेश

Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 21 Aug 2020 10:57 PM IST
विज्ञापन
admission
चंबा। चंबा कॉलेज में ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की अवधि खत्म हो गई। बीस अगस्त तक विवि प्रशासन ने प्रवेश के लिए ऑनलाइन तिथि निर्धारित की थी। इस अवधि में करीब 3200 छात्र-छात्राओं ने प्रवेश लिया है। कॉलेज प्रशासन अब आगामी प्रक्रिया में जुट गया है। प्रथम वर्ष की मेरिट सूची जारी करने के प्रयास कॉलेज प्रशासन ने शुरू कर दिए हैं। मेरिट के आधार पर बच्चों को उनके पसंदीदा विषय पढ़ने को मिलेंगे। प्राप्त जानकारी के अनुसार इससे पहले सात अगस्त तक प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल था लेकिन इस तिथि को बढ़ाकर 20 अगस्त किया गया। बहरहाल, अब यह मोहलत भी खत्म हो चुकी है। करीब 3200 विद्यार्थियों ने ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया की औपचारिकताएं पूरी की हैं। गौरतलब है कि कोरोना के चलते कॉलेज व स्कूल बंद पड़े हैं। सरकार द्वारा शिक्षण संस्थानों को खोलने के लिए व्यवस्था बनाई जा रही है। हालांकि, अभिभावक कोरोना के बीच बच्चों को स्कूल व कॉलेज भेजने से कतरा रहे हैं। सरकार द्वारा बच्चों की सहूलियत के लिए ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया शुरू करवाई गई जिसके तहत एक लिंक तैयार किया गया। कॉलेज प्रशासन की मानें तो आगामी आदेशों के अनुरूप व्यवस्था बनाई जाएगी। इस बार द्वितीय व तृतीय वर्ष की प्रवेश प्रक्रिया रोल ऑन बेसिस पर हुई है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की अब मेरिट सूची जारी होगी। चंबा कॉलेज के प्राचार्य डॉ. शिवदयाल शर्मा ने बताया कि बीस अगस्त तक ऑनलाइन प्रवेश प्रक्रिया का शेड्यूल था। करीब 3200 विद्यार्थियों ने प्रवेश लिया है। प्रथम वर्ष के विद्यार्थियों की मेरिट लिस्ट जल्द जारी की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed