फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Administration should make all information related to the Yatra public: ABVP

यात्रा को लेकर हर जानकारी को सार्वजनिक करें प्रशासन : एबीवीपी

Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Fri, 29 Aug 2025 11:02 PM IST
विज्ञापन
Administration should make all information related to the Yatra public: ABVP
चंबा। अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (एबीवीपी) चंबा के कार्यकर्ता शुक्रवार को एडीएम चंबा अमित मेहरा से मिले। परिषद के कार्यकर्ताओं ने मांग की कि प्रशासन यात्रा की सारी जानकारी सार्वजनिक करे। मृत्यु का आंकड़ा बताए और रेस्क्यू ऑपरेशन के लिए प्रशासन का क्या इंतजाम है, इन सभी विषयों की जानकारी प्रशासन आम जनमानस तक पहुंचाए। परिषद के विभाग संयोजक अर्पित जरयाल ने कहा कि आपदा की घड़ी परिषद सरकार व प्रशासन के साथ कंधा से कंधा मिलाकर खड़ी है। विद्यार्थी परिषद चंबा ने 25 कार्यकर्ताओं का नाम वालंटियर के रूप में एडीएम चंबा को दिए हैं। जहां भी प्रशासन को जरूरत पड़ेगी, वहां परिषद उनके साथ खड़ी होगी। जरयाल ने प्रदेश सरकार के ऊपर निशाना साधते हुए कहा कि आज चंबावासी मुख्यमंत्री पर नजरें टिकाए बैठे हैं कि वह इस घड़ी में अपने प्रदेशवासियों के नाम क्या संदेश देते हैं, परंतु प्रदेश के मुखिया तो बिहार में मस्त हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed