फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Action will be taken if children are made to work in shops

Chamba News: बच्चों से दुकानों में श्रम करवाया तो होगी कार्रवाई

Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Fri, 16 Jun 2023 11:14 PM IST
विज्ञापन
Action will be taken if children are made to work in shops
चुवाड़ी (चंबा)। चुवाड़ी बाजार स्थित दुकानों और ढाबों में बाल श्रम उन्मूलन अभियान के तहत संयुक्त टीम ने निरीक्षण किया। इस दौरान लोगों को बालश्रम के बारे में जागरूक किया गया। टीम में नायब तहसीलदार सतविंद्र सिंह, उपनिरीक्षक श्रम विभाग ऋ़षभ चौधरी, बाल कल्याण समिति की अध्यक्ष अंजना कुमारी, बाल कल्याण समिति सदस्य संतराम, निशा बहल, बाल विकास परियोजना अधिकारी शुभा देवी, इंद्रा देवी, जिला बाल संरक्षण इकाई से विधि एवं परिवीक्षा अधिकारी माला शर्मा, जिला बाल संरक्षण इकाई के टीम सदस्य रमन शर्मा, चाइल्ड हेल्पलाइन से रीता कुमारी और पंकज कुमार सहित पुलिस विभाग से अरविंद व तिलकराज उपस्थित रहे।
विज्ञापन

इस दौरान दुकानदारों और ढाबा संचालकों को बताया गया कि वे छोटे बच्चों को दुकान और घर में काम पर न रखें। इसके साथ-साथ लोगों को यह भी बताया गया कि बाल श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना को जिला बाल संरक्षण इकाई चंबा, चाइल्ड हेल्पलाइन के टोल फ्री नंबर 1098 और पुलिस की आपातकालीन सेवा 100 नंबर पर दिया जा सकता है। बाल श्रम से जुड़ी किसी भी सूचना के संबंध में सूचना देने वाले का नाम और पता गुप्त रखा जाता है। यदि कोई माता-पिता अपने बच्चों को किसी के घर, दुकान, ढाबों, फैक्ट्रियों अथवा अन्य जगह पर बाल श्रम में धकेलते हैं या कोई नियोक्ता छोटे बच्चों को काम पर रखता है तो ऐसी स्थिति में माता-पिता और नियोक्ता दोनों के विरुद्ध कड़ी सजा एवं जुर्माने का प्रावधान है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed