{"_id":"603ba5238ebc3ee96665d305","slug":"action-under-forest-act-suspected-of-smuggling-chamba-news-sml3625782192","type":"story","status":"publish","title_hn":"औषधीय जड़ों से भरा ट्रक जब्त, वाहन मालिक के खिलाफ के दर्ज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
औषधीय जड़ों से भरा ट्रक जब्त, वाहन मालिक के खिलाफ के दर्ज
विज्ञापन
ट्रक में रखी गई जड़ी बूटी।
- फोटो : Chamba
चंबा। चंबा-कुड़था मार्ग पर वन विभाग की टीम ने कसमल की जड़ों से भरे ट्रक को जब्त किया है। वन विभाग की टीम ने ट्रक मालिक के खिलाफ वन अधिनियम के तहत मुकदमा दर्ज कर आगामी कार्रवाई शुरू कर दी है। वन विभाग की टीम ट्रक को शनिवार देर रात कुड़था के निकट पकड़ा है।
विभाग की टीम अब इस बात की तहकीकात कर रही है कि इतनी अधिक मात्रा में कसमल की जड़ें किसने बेचीं। जानकारी के अनुसार जिले की साहो घाटी में मौजूद कसमल पर खतरे के बाद मंडरा रहे हैं। शातिरों ने अब इसकी तस्करी शुरू कर दी है।
औषधीय पौधा होने के चलते अब तस्करों की नजर कसमल पर पड़ गई है। बताया जा रहा है कि साहो घाटी में इन दिनों इस औषधीय गुणों से भरपूर पौधे को इन उखाड़ने का काम जोरशोर से चला हुआ है। शातिर इन औषधीय जड़ों को बेचकर खूब चांदी कूट रहे हैं।
विज्ञापन
इसकी निचले क्षेत्रों में अच्छी खासी कीमत भी मिल रही है। गौरतलब है कि सरकारी आदेशों के अनुसार कसमल को सिर्फ निजी भूमि से ही उखाड़ा जा सकता है और इसमें भी उक्त निजी भूमि में मौजूद कुल मात्रा से महज 40 प्रतिशत को ही उखाड़ने की अनुमति है, लेकिन साहो घाटी में धड़ल्ले से कसमल को उखाड़ा जा रहा है। वन मंडल अधिकारी निशांत मढ़ोत्रा ने इसकी पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि कसमल की जड़ों सहित एक ट्रक जब्त किया गया है। कहा कि विभागीय जांच जारी है।