{"_id":"65cb63a59a68bb681405a68b","slug":"action-plan-will-be-made-to-stop-landslides-permanent-solution-will-be-found-chamba-news-c-88-1-ssml1004-118337-2024-02-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: भूस्खलन रोकने के लिए बनेगा एक्शन प्लान, स्थायी समाधान खोजा जाएगा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: भूस्खलन रोकने के लिए बनेगा एक्शन प्लान, स्थायी समाधान खोजा जाएगा
विज्ञापन
मोहल्ला कश्मीरी में हो रहा भूस्खलन, उपायुक्त चंबा सहित अधिकारी पहुंचे मौके परलोगों की समस्याओं को सुना, बैठक कर आगे की रणनीति बनाने का दिया आश्वासन
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। शहर के मोहल्ला कश्मीरी में भूस्खलन को रोकने के लिए एक्शन प्लान तैयार किया जाएगा। इस समस्या का समाधान स्थायी हो, प्रशासन ऐसे प्रयास करेगा, ताकि दोबारा लोगों को किसी प्रकार की दिककत न पेश आए। मंगलवार को उपायुक्त चंबा मुकेश रेपस्वाल ने मोहल्ले में जाकर निरीक्षण किया। इस दौरान एसडीएम चंबा भी मौजूद रहे।
निरीक्षण के दौरान उन्होंने लोगों की समस्या को सुना और जल्द ही इस समस्या का स्थायी समाधान करने का आश्वासन दिया, ताकि भविष्य में ऐसी समस्या पेश न आए। वहीं, दूसरी तरफ यह माना जा रहा है कि इस भूस्खलन को रोकना प्रशासन के लिए टेढ़ी खीर साबित होगा। बहरहाल, प्रशासन इसको लेकर एक योजना तैयार कर रहा है। गौरतलब है कि शहर के साथ लगते कश्मीरी मोहल्ले में करीब 18 मकान सहित, उपायुक्त आवास और अन्य सरकारी भवन भूस्खलन की चपेट में है। इसके चलते लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। गत वर्ष बरसात के मौसम में भूस्खलन को देखते हुए लोगों को अन्य जगह शिफ्ट करना पड़ा था। वहीं, दूसरी तरफ प्रशासन ने भी इसे गंभीर मसला बताया है और इसका समाधान जल्द से जल्द करने की बात कही है।
इनसेट
उपायुक्त मुकेश रेपस्वाल ने बताया कि मोहल्ले में जाकर निरीक्षण किया गया है। कहा कि इस मामले बारे उचित प्रयास किए जाएंगे। कहा कि प्रशासन चाह रहा है कि इसका स्थायी समाधान हो। इस मामले को लेकर विभिन्न विभागों के अधिकारियों के साथ मिलकर योजना तैयार की जाएगी।