फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused taken to the forest where wild animals were hunted

Chamba News: जिस जंगल में किया वन्य जीवों का शिकार, वहां पहुंचाए आरोपी

Wed, 15 May 2024 10:32 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 May 2024 10:32 PM IST
विज्ञापन
Accused taken to the forest where wild animals were hunted
चंबा। जिन जंगलों में जाकर आरोपियों ने वन्य प्राणियों को मारा, वन विभाग उसी जंगल में ले जाकर मरे हुए वन्य जीवों के अवशेष प्राप्त करने में जुट गया है।
विज्ञापन

खज्जियार और बालू में वन विभाग ने महाराष्ट्र और राजस्थान के छह लोगों को वन्य प्राणियों के अवशेषों के साथ पकड़ा है। इन लोगों को अदालत में पेश करने पर पांच दिन की फॉरेस्ट रिमांड मिली है। इस रिमांड अवधि के दौरान वन विभाग पकड़े गए आरोपियों से वन्य प्राणियों के अवैध शिकार को लेकर गहनता से पूछताछ कर रहा है।
बुधवार को वन विभाग की टीम आरोपियों को साथ लेकर चुराह के जंगलों में पहुंची। यहां इन लोगों ने वन्य जीवों का अवैध शिकार किया था। इन जंगलों में सियार आसानी से मिल जाता है। इसके अवशेष इन आरोपियों से बरामद हुए हैं। ऐसे में वन विभाग जंगलों में मरे हुए वन्य जीवों के अवशेष जुटाकर आरोपियों से मिले अवशेषों से मिलान करवाएगा, जिससे इस बात को साबित किया जा सके कि आरोपियों के पास से जो वन्य जीवों के अवशेष बरामद हुए हैं। वे जिला चंबा के जंगलों में शिकार कर जुटाए गए हैं। कुछ अवशेष ऐसे वन्य जीवों के भी मिले हैं, जो जानवर बाहरी राज्यों के जंगलों में पाए जाते हैं। इस मामले में वन विभाग की जांच टीम वन मंडल अधिकारी चंबा कृतज्ञ कुमार की अध्यक्षता में जांच कर रही है। जिला चंबा में पहली बार वन्य जीवों के अवशेषों की तस्करी का ऐसा मामला वन विभाग ने उजागर किया है। इसको लेकर जिला भर में विभाग की तारीफ हो रही है।
विज्ञापन

--
मुख्य वन अरण्यपाल अभिलाष दामोदरन ने बताया कि चुराह के जंगलों में आरोपियों को लेकर वन विभाग की टीम जांच के लिए गई है। अभी तक जंगल में वन्य जीवों के अवशेष मिले हैं या नहीं, इसका पता टीम के वापस लौटने के बाद ही लगेगा। इस मामले में विभाग गहनता के साथ कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed