फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   Accused nabbed with the largest consignment of 'Chitta' in Chamba's Balu area.

Chamba News: चंबा के बालू में चिट्टे की सबसे बड़ी खेप के साथ दबोचा आरोपी

Wed, 15 Jul 2026 10:09 AM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Wed, 15 Jul 2026 10:09 AM IST
विज्ञापन
Accused nabbed with the largest consignment of 'Chitta' in Chamba's Balu area.
चंबा। जिला मुख्यालय चंबा के बालू क्षेत्र में पुलिस ने नशा तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए चिट्टे (हेरोइन) की अब तक की सबसे बड़ी खेप बरामद की है। गुप्त सूचना के आधार पर छापा मारकर पुलिस ने एक मकान से 42.37 ग्राम चिट्टा बरामद किया।
विज्ञापन

मौके से भारी मात्रा में नकदी, सोना और चांदी के आभूषण भी बरामद हुए हैं। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस के अनुसार गुप्त सूचना मिलने पर इंस्पेक्टर गगन सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम ने बालू क्षेत्र में मनोज कुमार के घर पर दबिश दी। नियमानुसार तलाशी के दौरान घर से चिट्टा बरामद हुआ।
विज्ञापन

इसके अलावा 64,640 रुपये नकद, 217 ग्राम सोने और 479 ग्राम चांदी के आभूषण भी बरामद किए गए। बरामद आभूषणों के संबंध में मौके पर कोई खरीद संबंधी दस्तावेज या बिल प्रस्तुत नहीं किया जा सका।
विज्ञापन
विज्ञापन

बरामदगी के बाद पुलिस ने आरोपी मनोज कुमार के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट सहित अन्य संबंधित धाराओं के तहत एफआईआर दर्ज कर उसे गिरफ्तार कर लिया।
आरोपी से पूछताछ की जा रही है और नशे के कारोबार से जुड़े अन्य पहलुओं की भी जांच की जा रही है। पुलिस इस बात की भी पड़ताल कर रही है कि कहीं आरोपी किसी बड़े नशा तस्करी नेटवर्क से तो जुड़ा नहीं है।

नशा तस्करी के पूरे नेटवर्क की होगी जांच
बालू क्षेत्र से चिट्टा बरामद किया गया है। मामले में आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। जांच के दौरान यह पता लगाया जा रहा है कि चिट्टा कहां से लाया गया था और इसकी सप्लाई किन-किन लोगों तक की जा रही थी। बरामद सोना, चांदी और नकदी के स्रोत की भी गहन जांच की जा रही है। विजय सकलानी, पुलिस अधीक्षक चंबा
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed