फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   accident in satnala

बैरागढ़ के सतनाला में कार गिरी, आयुर्वेदिक फार्मासिस्ट की मौत

Thu, 15 Sep 2016 10:44 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा)
ब्यूरो, अमर उजाला, (चंबा) Updated Thu, 15 Sep 2016 10:44 PM IST
विज्ञापन
चुराह घाटी के बैरागढ़-देवीकोठी मार्ग पर सतनाला में वीरवार दोपहर को एक कार दुर्घटनाग्रस्त होकर नाले में जा गिरी। हादसे में कार चालक की मौके पर ही मौत हो गई। स्थानीय लोगों ने हादसे सूचना पुलिस को दी और पुलिस की मदद से कार में फंसे शव को बाहर निकाला। जिसे पुलिस ने पोस्टमार्टम करवा कर अंतिम संस्कार के लिए परिजनों को सौंप दिया है। मृतक की पहचान परस राम (40) पुत्र भरत निवासी बैरागढ़ के रूप में हुई है।
विज्ञापन


मृतक पेशे से आयुर्वेदिक विभाग में बतौर फार्मासिस्ट तैनात था। जिस समय यह हादसा हुआ, उस समय समय यह फार्मासिस्ट किसी मरीज को कार में छोड़ कर वापस बैरागढ़ आ रहा था। तभी अचानक सतनाला नामक स्थान में उसकी कार अनियंत्रित होकर दो सौ मीटर नीचे बह रहे सतनाला में जा गिरी। डीएसपी चंबा वीर बहादुर ने हादसे के प्रति दुख व्यक्त करते बताया कि इसकी रिपोर्ट दर्ज कर ली गई है।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि हादसे की खबर मिलते ही पुलिस टीम को मौके पर भेजा गया था। लेकिन घटनास्थल पर ही चालक की मौत हो चुकी थी। हादसे के समय फार्मासिस्ट अकेला ही सवार था। उन्होंने बताया कि हादसे की जांच की जा रही है। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है। उधर, प्रशासन ने राजस्व विभाग की ओर से मृतक के परिजनों को फौरी राहत मुहैया करवाई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed