{"_id":"423f0e1ec8083f6ca63e353bfee8fe6e","slug":"accident-hindi-news-447","type":"story","status":"publish","title_hn":"तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
तेज रफ्तार ट्रक ने मोटरसाइकिल सवार को मारी टक्कर, अस्पताल पहुंचा
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Tue, 05 Jan 2016 07:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा-पठानकोट मार्ग पर बनीखेत के समीप एक तेज रफ्तार ट्रक चालक ने सामने से आ रहे मोटरसाइकिल सवार को टक्कर मार दी। इससे मोटरसाइकिल सवार सीधे अस्पताल पहुंच गया। यह तो भगवान की गनीमत रही कि इस जबरदस्त टक्कर के बावजूद मोटरसाइकिल सवार की जान बच गई।
विज्ञापन
हादसे के बाद पीड़ित मोटरसाइकिल सवार धीरज सिंह पुत्र दलीप सिंह गांव वियुला तहसील सलूणी ने इसकी शिकायत थाना डलहौजी में कर दी। अपनी शिकायत में पीड़ित धीरज ने बताया कि जब वह अपनी मोटरसाइकिल लेकर अपने क्वार्टर बोंखरी मोड़ जा रहा था तो सामने से ट्रक नंबर एचपी-64-3320 बनीखेत की ओर से तेज रफ्तार में आया। ट्रक के चालक ने लापरवाही दिखाते हुए उसके मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी जिससे उसे काफी गंभीर चोटें आई हैं।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने पीड़ित के बयान पर ट्रक चालक पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि करते हुए डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर ने बताया कि आरोप संगीन है जिसकी उचित जांच पड़ताल करने के निर्देश जारी कर दिए गए हैं।
विज्ञापन