{"_id":"165587288a528aa47d790f003c88e23e","slug":"accident-hindi-news-422","type":"story","status":"publish","title_hn":"बस स्कूटी भिड़ंत में दो स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बस स्कूटी भिड़ंत में दो स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल
ब्यूरो/ अमर उजाला, चंबा
Updated Fri, 18 Dec 2015 10:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
भटियात की उपतहसील के समोट बाजार में बस और स्कूटी भिड़ंत में दो स्कूटी सवार गंभीर रूप से घायल हो गए, जिनका टीएमसी टांडा में उपचार चल रहा है। यह हादसा उस समय हुआ जब शाम के साढ़े छह बजे दो स्थानीय युवक अतुल और रंजीत स्कूटी पर सवार होकर समोट बाजार की ओर आ रहे थे। तभी सामने से आ रही एक तेज गति की निजी बस ने सामने से स्कूटी को टक्कर मार दी।
विज्ञापन
यह तो भगवान की गनीमत रही कि स्कू टी सवार बस के नीचे नहीं आए, बल्कि आघात लगने से वह छिटक कर बीच सड़क से दूर जा गिरे। इसके चलते उनकी जान तो बच गई लेकिन दोनों युवकों को गंभीर चोटें आई है।
विज्ञापन
उधर पुलिस को इस मामले की सूचना मिलने पर वह मौके पर पहुंच गई। इस दौरान निजी बस के चालक से पूछताछ करने पर उसने बताया कि उसने बस की ब्रेक लगाई लेकिन वह लगी नहीं जिसके चलते यह हादसा हो गया।
विज्ञापन
उधर पुलिस ने इस हादसे के लिए निजी बस के चालक सरदारी लाल को जिम्मेवार ठहराते हुए उस पर आपराधिक मामला दर्ज कर लिया है। इसकी पुष्टि डीएसपी चंबा हेडक्वार्टर वीर बहादुर सिंह ने की है।