{"_id":"6adb90685f4ddf2917066cfb","slug":"accelerating-testing-and-treatment-is-essential-for-tb-elimination-chamba-news-c-88-1-ssml1004-200860-2026-10-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: टीबी उन्मूलन के लिए जांच और उपचार में तेजी जरूरी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: टीबी उन्मूलन के लिए जांच और उपचार में तेजी जरूरी
Fri, 23 Oct 2026 10:20 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Fri, 23 Oct 2026 10:20 PM IST
विज्ञापन
मेडिकल कॉलेज में कोर कमेटी की बैठक, जन जागरूकता और स्वास्थ्य सेवाएं मजबूत करने पर जोर
मरीजों की पहचान, नियमित निगरानी और विभागीय समन्वय पर चर्चा
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू आयुर्विज्ञान महाविद्यालय एवं अस्पताल चंबा में राष्ट्रीय क्षय रोग उन्मूलन कार्यक्रम (एनटीईपी) के तहत कोर कमेटी की बैठक आयोजित की गई।
एनटीईपी के पूर्व चेयरमैन एवं नेशनल टास्क फोर्स के सदस्य डॉ. अशोक भारद्वाज की अध्यक्षता में हुई बैठक में जिले में टीबी की रोकथाम, मरीजों की समय पर पहचान और उपचार व्यवस्था को बेहतर बनाने पर चर्चा की गई।
मेडिकल कॉलेज के प्राचार्य एवं डीन डॉ. पंकज गुप्ता ने कहा कि टीबी उन्मूलन के लिए समय पर जांच, प्रभावी उपचार और मरीजों की नियमित निगरानी जरूरी है। इसके लिए जांच सुविधाओं को मजबूत बनाने के साथ लोगों को बीमारी के लक्षणों के प्रति जागरूक करना होगा।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि टीबी के लक्षण दिखने पर तुरंत जांच करवाने और चिकित्सकीय सलाह के अनुसार उपचार का पूरा कोर्स करना जरूरी है। इस लक्ष्य को हासिल करने के लिए स्वास्थ्य विभाग के साथ समाज की सक्रिय भागीदारी भी आवश्यक है। उन्होंने कार्यक्रम को प्रभावी ढंग से लागू करने के लिए स्वास्थ्य विभाग और संबंधित इकाइयों के बीच बेहतर समन्वय पर जोर दिया।
बैठक में जिला स्वास्थ्य अधिकारी डॉ. कविता महाजन, विश्व स्वास्थ्य संगठन के डॉ. निकित कुमार, चिकित्सा अधीक्षक डॉ. प्रदीप सिंह, जिला क्षय रोग अधिकारी डॉ. हरित पुरी सहित डॉ. आदित्य कश्यप, डॉ. मानिक सहगल, डॉ. श्रीधर राव, डॉ. नीरज, डॉ. आदित्य ठाकुर, डॉ. राज कुमार सूर्या, डॉ. अभिनव, डॉ. राकेश ठाकुर, डॉ. सपना और मोहम्मद आरिफ जरयाल समेत अन्य स्वास्थ्य कर्मचारी मौजूद रहे।