फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A teacher teaching 88 children in Bharara school

Chamba News: भराड़ा स्कूल में 88 बच्चों को पढ़ा रहा एक अध्यापक

Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sun, 07 Apr 2024 10:48 PM IST
विज्ञापन
A teacher teaching 88 children in Bharara school
भराड़ा स्कूल में 88 बच्चों को पढ़ा रहा एक अध्यापक
विज्ञापन




चार साल से पाठशाला में खाली पड़े हैं अध्यापकों के दो स्वीकृत पद

इकलौते शिक्षक को पढ़ाई के साथ संभालना पड़ रहा प्रबंधन का कार्य



संवाद न्यूज एजेंसी

नकरोड़(चंबा)। राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ा में 82 बच्चों की पढ़ाई का जिम्मा एक अध्यापक पर हैं। अध्यापकों के दो पद पाठशाला में पिछले कई सालों से खाली हैं। इस वजह से बच्चों की पढ़ाई पर बुरा असर पड़ रहा है। इकलौते अध्यापक को बच्चों की पढ़ाई करवानी पड़ रही है तो वहीं स्कूल प्रबंधन का सारा कामकाज भी उन्हें ही देखना पड़ रहा है। यही वजह है कि राजकीय प्राथमिक पाठशाला भराड़ा में बच्चों की पढ़ाई सही तरीके से नहीं हो पा रही है। अध्यापकों की कमी के बारे में अभिभावक कई बार शिक्षा विभाग को भी अवगत करवा चुके हैं, लेकिन अभी तक विभाग ने खाली पदों को भरने के लिए कोई भी उचित कदम नहीं उठाए हैं।




स्कूल प्रबंधन समिति के अध्यक्ष बशीर मोहम्मद ने बताया कि राप्रापा भराड़ा में पिछले कई वर्षों से अध्यापकों की कमी है। इसे पूरा करने के लिए स्कूल प्रबंधन समिति की बैठक में भी प्रस्ताव पारित किया गया, लेकिन इसे शिक्षा विभाग पूरा नहीं कर पाया। यही कारण है कि आज लोगों को अपने बच्चों के भविष्य की चिंता सताने लगी है। प्राथमिक स्तर की पढ़ाई शिक्षा के क्षेत्र में नींव मानी जाती है। यदि नींव ही कमजाेर होगी तो विद्यार्थी भविष्य में भी शिक्षा के क्षेत्र में कमजोर रहेगा। उधर, स्कूल में कार्यरत अध्यापक विषेश्वर कुमार ने बताया कि चार सालों से पाठशाला में अध्यापकों की कमी चल रही है। इसके बारे में विभाग के उच्चाधिकारी को भी बता दिया गया है।
विज्ञापन




--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed