फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A riot broke out on the highway a year ago, work has not started yet

Chamba News: हाईवे पर एक साल पहले गिरा डंगा, अभी शुरू नहीं हुआ काम

Sat, 24 Feb 2024 05:35 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Sat, 24 Feb 2024 05:35 PM IST
विज्ञापन
A riot broke out on the highway a year ago, work has not started yet
चंबा के हरदासपुरा के पास क्षतिग्रस्त एनएच का डंगा।संवद
हाईवे पर एक साल पहले गिरा डंगा, अभी शुरू नहीं हुआ काम
विज्ञापन

हरदासपुरा के समीप धंस गया है डंगा, एनएच प्राधिकरण बना मूकदर्शक
लोग बोले - कभी भी हो सकती है अप्रिय घटना, जल्द ली जाए सुध

संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। चंबा-करियां मार्ग पर हरदासपुरा के समीप करीब एक साल पहले गिरे डंगे को एनएच प्राधिकरण दुरुस्त नहीं करवा पाया है। इसके चलते वाहन चालकों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। वाहन चालकों का कहना है कि जहां डंगा धंसा है, वहां हर समय दुर्घटना का अंदेशा बना रहता है। कई बार वाहन आपस में टकराने से बाल-बाल बचे हैं। अभी तक कोई सकारात्मक पहल शुरू नहीं हो पाई है। हैरानी इस बात की है कि अभी तक एनएच प्राधिकरण की तरफ से डंगा लगाना तो दूर, इसका निर्माण कार्य भी शुरू नहीं किया गया है। इसका खामियाजा वहां से गुजरने वाले वाहन चालकों को भुगतना पड़ रहा है।

चालकों में रवि कुमार, चैन लाल, सुरेश कुमार, संजय कुमार, कमलेश, मनीष और सुरेंद्र ने बताया कि हरदासपुरा में डंगा गिरे करीब एक साल होने वाला है, लेकिन इसकी मरम्मत को लेकर अभी तक किसी प्रकार की कार्रवाई प्राधिकरण की ओर से नहीं की गई है। इससे यही लगता है कि डंगा लगाने को लेकर प्राधिकरण जरा भी गंभीर नहीं है। भविष्य में यदि यहां कोई भी अप्रिय घटना होती है तो इसकी जिम्मेदारी पूर्ण रूप से एनएच प्राधिकरण की होगी। एनएच के अधिशासी राजीव कुमार का कहना है कि यह मामला ध्यान में है। कहा कि डंगे को लगाने का कार्य जल्द शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन

--
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed