{"_id":"616c2d1692619d47280d63de","slug":"a-person-arrested-with-1-20-grams-of-chitta-in-sand-chamba-news-sml387471787","type":"story","status":"publish","title_hn":"बालू में पुलिस ने 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बालू में पुलिस ने 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ पकड़ा आरोपी
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा पुलिस की विशेष इकाई (एसआईयू) ने बालू पुल पर एक व्यक्ति को 1.20 ग्राम चिट्टे के साथ गिरफ्तार किया है। पकड़े गए आरोपी की पहचान शाहिद निवासी तहसील चुराह के रूप में हुई है। े पुलिस ने उसे रविवार सुबह बालू पुल के पास गश्त के दौरान नशे के साथ पकड़ा है।
पुलिस के अनुसार जब विशेष पुलिस इकाई की टीम बालू में गश्त कर रही थी। उसी दौरान उपरोक्त व्यक्ति वहां से जा रहा था। जब उसकी नजर गश्त कर रही पुलिस टीम पर पड़ी तो वह वहां से भागने की कोशिश करने लगा।
इससे पुलिस टीम को उस पर शक हो गया। उसी शक के आधार पर पुलिस ने उसे थोड़ी दूर जाकर उसे पकड़ लिया। जब पुलिस ने उससे भागने का कारण पूछा तो वह पुलिस को कोई कारण नहीं बता पाया। इस पर टीम को उसकी हरकतों पर शक हुआ।
विज्ञापन
शक के आधार पर जब पुलिस ने उसकी तलाशी की, तो उसके पास 1.20 ग्राम चिट्टा बरामद हुआ, जिसे पुलिस ने जब्त कर लिया है और आरोपी को भी गिरफ्तार कर लिया। आरोपी के खिलाफ पुलिस ने चंबा थाना में मादक द्रव्य अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस अधीक्षक अरुल कुमार ने बताया कि चिट्टे के साथ पुलिस ने एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है। पुलिस मामले की आगामी कार्रवाई को अंजाम दे रही है। नशे का अवैध कारोबार करने वालों को कतई बख्शा नहीं जाएगा।
्र