{"_id":"677ac872f0ed9e08e400ec81","slug":"a-ninth-grade-student-rushed-to-hospital-after-stomach-ache-dies-suspected-to-have-consumed-poison-chamba-news-c-88-1-ssml1006-141163-2025-01-05","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचाए नौवीं के छात्र की मौत, जहर खाने की आशंका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: पेट दर्द के बाद अस्पताल पहुंचाए नौवीं के छात्र की मौत, जहर खाने की आशंका
Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Sun, 05 Jan 2025 11:30 PM IST
विज्ञापन
चंबा। जिला मुख्यालय के साथ लगती एक पंचायत के नौवीं के छात्र की तबीयत बिगड़ने से मेडिकल कॉलेज चंबा एवं अस्पताल में मौत हो गई। पेट दर्द की शिकायत पर शनिवार शाम को परिजन उसे चंबा मेडिकल कॉलेज ले गए। जहां पर उपचार के दौरान रात को उसने दम तोड़ दिया। पुलिस की प्रारंभिक जांच में छात्र के जहरीला पदार्थ खाने की आशंका जताई जा रही है।
हालांकि अभी तक मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार 14 वर्षीय युवक ने शनिवार देर शाम को अपने परिजनों को बताया कि उसे पेट दर्द हो रहा है। इसके बाद उसे चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। वहां उसने डॉक्टरों को पेट दर्द की शिकायत के बारे में बताया। उपचार के दौरान रात को तबीयत ज्यादा बिगड़ने से उसकी मौत हो गई। बेटे की मौत पर माता-पिता का रो-रोकर बुरा हाल है। वहीं, अस्पताल प्रबंधन ने इस मामले को लेकर पुलिस को सूचना दे दी। पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शव गृह में रखवाया। इसके बाद पुलिस ने पोस्टमार्टम करवाने के उपरांत शव परिजनों के सुपुर्द कर दिया।
मेडिकल कॉलेज चंबा में इलाज के लिए लाए गए 14 वर्षीय युवक की मौत का मामला सामने आया है। इसके कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। पुलिस ने परिजनों समेत सभी से पूछताछ में जुटी है। पोस्टमार्टम की रिपोर्ट आने के बाद अगली कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
अभिषेक यादव, पुलिस अधीक्षक, चंबा
युवक की तबीयत बिगड़ने पर उसे मेडिकल कॉलेज लाया था, जहां उसकी उपचार के दौरान मौत हो गई। पुलिस को इसी सूचना दे दी है।
डॉ. विशाल महाजन, चिकित्सा अधीक्षक