{"_id":"6a147f05c659afebc90149de","slug":"a-man-was-injured-when-his-cousin-attacked-him-with-a-knife-over-a-minor-altercation-chamba-news-c-88-1-ssml1004-184572-2026-05-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Chamba News: मामूली कहासुनी में चचेरे भाई ने किया चाकू से हमला, व्यक्ति घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Chamba News: मामूली कहासुनी में चचेरे भाई ने किया चाकू से हमला, व्यक्ति घायल
Mon, 25 May 2026 10:25 PM IST
शिमला ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
Updated Mon, 25 May 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
चुवाड़ी बाजार में हुई घटना, पुलिस ने दर्ज की प्राथमिकी
आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया , मामले की जांच जारी
संवाद न्यूज एजेंसी
चंबा। जिले के चुवाड़ी क्षेत्र में मामूली कहासुनी ने हिंसक रूप ले लिया, जब एक चचेरे भाई ने अपने ही रिश्तेदार पर चाकू से हमला कर दिया। घटना 24 मई की रात करीब 8 बजे चुवाड़ी बाजार की बताई जा रही है।
जानकारी के अनुसार, 50 वर्षीय राजमल अपने एक मित्र के साथ बाजार में बातचीत कर रहे थे। इसी दौरान उनका चचेरा भाई गगन सिंह वहां पहुंचा और किसी मामूली बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हो गई। देखते ही देखते विवाद बढ़ गया और गगन सिंह ने कथित रूप से अपनी जेब से चाकू निकालकर राजमल पर वार कर दिया।
हमले में राजमल ने बचने की कोशिश की, लेकिन उनके बाएं हाथ में चोट लग गई और खून बहने लगा। मौके पर मौजूद लोगों की आवाज सुनकर आरोपी वहां से फरार हो गया। घायल को तुरंत चुवाड़ी अस्पताल ले जाया गया, जहां प्राथमिक उपचार किया गया। बाद में पीड़ित ने पुलिस में शिकायत दर्ज कराई।
विज्ञापन
पुलिस अधीक्षक चंबा के अनुसार, शिकायत के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर ली है और आरोपी को पूछताछ के लिए तलब किया गया है। जांच जारी है।