फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A dilapidated wooden bridge built on the Kilonti drain is giving an invitation to the accident

Chamba News: किलोंटी नाले पर बना जर्जर लकड़ी का पुल दे रहा हादसे को न्योता

Tue, 18 Apr 2023 11:09 PM IST
शिमला ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा
संवाद न्यूज एजेंसी, चम्बा Updated Tue, 18 Apr 2023 11:09 PM IST
विज्ञापन
A dilapidated wooden bridge built on the Kilonti drain is giving an invitation to the accident
तीसा(चंबा)। चुराह विधानसभा क्षेत्र की दियोला पंचायत के किलोंटी नाले पर बना लकड़ी का जर्जर पुल हादसे को न्योता दे रहा है। वर्तमान समय में पुल के किनारे पर लगे डंगे टूट चुके हैं। पुल की रेलिंग और तख्ते भी पूरी तरह से सड़-गल चुके हैं। तख्तों के उखड़ने से हर समय हादसे का भय बना रहता है। इसी जर्जर पुल से होकर रोजाना दियोला पंचायत के बच्चे राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला बघेईगढ़ में शिक्षा अर्जित करने के लिए जाते हैं। इतना ही नहीं, ग्राम पंचायत दियोला, जसौरगढ़, बघेईगढ़, चांजू और देहरा के बाशिंदे शार्टकट के चलते इसी पुल से आवाजाही करते हैं। हैरानी की बात यह है कि 56 वर्ष पूर्व निर्मित पुल की सुध लेना शासन-प्रशासन और विभाग पूरी तरह से भूल चुका है। कई बार ग्रामीणों की ओर से पंचायत से प्रस्ताव पारित कर प्रशासन को भी भेजे गए। बावजूद इसके अभी तक पुल की दशा को सुधारने को लेकर किसी ने भी जहमत तक नहीं उठाई है।
विज्ञापन

राकेश कुमार, संजीव कुमार, अमित कुमार, दिलीप कुमार, सोहन लाल, विकास कुमार, योगराज, हरीश कुमार ने बताया कि यह पुल आज से करीब 56 साल पहले बना था जिसकी मरम्मत भी होती रही थी लेकिन अब यहां पर लोहे के पक्के पुल का निर्माण किया जाना चाहिए। बीते वर्ष लगातार हुई बारिश और बर्फबारी के दौरान पुल की नींव का डंगा धंस गया था। पुल इलाके की छह पंचायतों को आपस में जोड़ता है जिसके क्षतिग्रस्त होने से इलाके के लोगों के लिए मुश्किलें खड़ी हो गई हैं। पुल इलाके की बघेईगढ़, चरड़ा, चांजू और देहरा और पंचायतों को दियोला को जसौरगढ़ पंचायतों के साथ जोड़ता है। बघेईगढ़ और चरड़ा पंचायत के कई ग्रामीणों का श्मशानघाट इसी पुल के पार है। इसी पुल के माध्यम से दियोला पंचायत के बच्चे जमा एक और जमा दो की शिक्षा ग्रहण करने बघेईगढ़ स्थित वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला में पहुंचते हैं। इतना ही नहीं, ग्रामीण इसी पुल से होकर प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बघेईगढ़ में इलाज करवाने और अपनी रोजमर्रा की जरूरतों को पूरा करने के लिए आते हैं। दियोला पंचायत प्रधान पदमु देवी ने बताया कि पांच माह पहले पंचायत प्रस्ताव तैयार करवा कर स्वीकृति को भेजा गया है। बावजूद इसके अभी तक इसके बारे में कुछ भी नहीं हो पाया है। एक बार फिर से पुल की मरम्मत को लेकर प्रस्ताव तैयार कर स्वीकृति के लिए भेजा जाएगा।
विज्ञापन

विकास खंड अधिकारी चुराह मुनीष कुमार ने बताया कि मामला ध्यान में लाया गया है। जल्द पुल को लेकर मौका कर प्रस्ताव तैयार कर उपायुक्त को बजट के लिए भेजा जाएगा। इसकी स्वीकृति और बजट मिलने पर पुल का जीर्णोद्धार संबंधी कार्य आरंभ करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed