फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   A bridge will be built on Sal Khad with 2.5 crores

साल खड्ड पर ढ़ाई करोड़ रूपये से बनाया जाएगा नया मोटरेबल पुल

Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sat, 07 May 2022 11:00 PM IST
विज्ञापन
A bridge will be built on Sal Khad with 2.5 crores
चंबा। साल खड्ड पर ढाई करोड़ की राशि से पुल बनाया जाएगा। इससे जिला अस्पताल से मरीजों को दस मिनट में मेडिकल कॉलेज सरोल पहुंचाया जा सकेगा।
विज्ञापन

सरोल में मेडिकल कॉलेज का नया भवन बनकर लगभग तैयार हो चुका है। इसी साल जिला अस्पताल से मेडिकल कॉलेज को वहां शिफ्ट किया जा सकता है। ऐसे में जिला अस्पताल से मरीजों को मेडिकल कॉलेज सरोल पहुंचाने के लिए यह पुल काफी अहम साबित होगा। सरकार के आदेशानुसार जिला प्रशासन और लोक निर्माण विभाग इस पुल को जल्द बनाने की कवायद में जुट गए हैं। सरकार ने पुल बनाने के लिए हरी झंडी दे दी है। विभाग इसका डिजाइन तैयार करवा रहा है। इन औपचारिकताओं के पूरा होते ही निर्माण कार्य शुरू करवा दिया जाएगा।
इसके अलावा जिला अस्पताल से बालू तक सड़क को भी चौड़ा करके तैयार किया जा रहा है। इस कार्य पर एक करोड़ की धनराशि खर्च होगी। सड़क को चौड़ा करने से पहले पक्काटाला में अवैध कब्जों को भी हटाया जा चुका है। सड़क को चौड़ा करने के लिए डंगो का निर्माण किया जा रहा है। आने वाले समय में शहर में आने वाले लोग वाया पक्काटाला होकर वाहनों में आवाजाही कर पाएंगे।
विज्ञापन

जाम से भी मिलेगी निजात
शहर के बाजार, पुराना बस अड्डा और जुलाहकड़ी में लगने वाले जाम से भी लोगों को निजात मिलेगी। क्योंकि शहर में जाने वाले वाहन लौटने के बजाय वाया पक्काटाला होकर बालू की तरफ निकल जाएंगे। इससे जाम की स्थिति पैदा नहीं होगी। पुलिस को भी यातायात व्यवस्था दुरुस्त करने में आसानी होगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि साल खड्ड पर पुल बनने से जिला अस्पताल से रोगी वाहन मेडिकल कॉलेज सरोल में आसानी से पहुंच पाएंगे। पुल का डिजाइन तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed