फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   98 students fled due to shortage of teachers in Nadal school

Chamba News: नड्डल स्कूल में शिक्षकों की कमी से 98 विद्यार्थियों ने किया पलायन

Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 21 Sep 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
98 students fled due to shortage of teachers in Nadal school
तेलका (चंबा)। राजकीय वरिष्ठ माध्यमिक पाठशाला नड्डल में अध्यापकों की कमी से 98 विद्यार्थियों ने शैक्षणिक सत्र 2023-24 दूसरे स्कूलों में पलायन कर लिया। विद्यालय में प्रवक्ता के पांच स्वीकृत पद रिक्त पड़े हुए हैं।
विज्ञापन

विद्यालय में हिंदी, अंग्रेजी, इतिहास और कंप्यूटर साइंस के अध्यापक न होने के चलते बच्चों को शिक्षा ग्रहण करने में परेशानी हो रही है। अभिभावकों में दर्शन कुमार, करनैल सिंह, डिग्री देवी, गयासु राम, बिशन लाल, विशंभर, लेखराज, सिघु राम और सालो राम आदि का कहना है कि यदि जल्द ही विद्यालय में रिक्त पदों को भरा नहीं जाता है तो वे उग्र आंदोलन करने से भी गुरेज नहीं करेंगे। इस विद्यालय में 240 बच्चों ने प्रवेश लिया था, अध्यापक न होने की वजह से अब 142 बच्चे ही रह गए हैं। इसके चलते अभिभावकों में भी आक्रोश है। वहीं, छात्र-छात्राओं संग स्थानीय लोगों ने कई बार विभागीय अधिकारियों से शिक्षक तैनाती की गुहार लगाई, लेकिन उन्हें सिर्फ आश्वासन ही मिले हैं। अध्यापकों की कमी के कारण विद्यालय में तैनात अध्यापकों को भी अतिरिक्त कक्षाएं लेनी पड़ रही हैं।
विज्ञापन

स्कूल प्रबंधक कमेटी के प्रधान दर्शन कुमार बताया कि कई बार प्रशासन और नेताओं से अध्यापकों की कमी को लेकर के गुहार लगाई पर समस्या जस की तस बनी हुई है।

शिक्षा उपनिदेशक प्यार सिंह चाढ़क ने बताया कि सरकार के आदेशानुसार नई तैनातियां होने पर विद्यालय में रिक्त पदों को भर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed