फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मुख्य पेयजल लाइन टूटी, शहर में जल संकट

मुख्य पेयजल लाइन टूटी, शहर में जल संकट

Tue, 13 Mar 2018 10:38 PM IST
Updated Tue, 13 Mar 2018 10:38 PM IST
विज्ञापन
मुख्य पेयजल लाइन टूटी, शहर में जल संकट
water shimla - फोटो : demo pics

अमर उजाला ब्यूरो

विज्ञापन

चंबा। शहर के अधीन आने वाले विभिन्न मोहल्लों में बीते एक सप्ताह से पानी की पर्याप्त सप्लाई न होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। बताया जा रहा है कि मछराली के पास पानी की मुख्य लाइन टूट गई है। इस वजह से शहर के लिए पानी की पर्याप्त आपूर्ति नहीं हो पा रही है।

पानी की सप्लाई दो समय न होने से लोगों को दिन के समय घरों में पहुंचकर अपने उपयोग के लिए पानी भरना पड़ रहा है। इससे उनकी दिक्कतें काफी बढ़कर रह गई हैं। शहरवासियों ने सिंचाई एवं जन स्वास्थ्य विभाग के आलाधिकारियों से प्राथमिकता के आधार पर पेयजल किल्लत संबंधी समस्या का समाधान करवाने की मांग उठाई है।
विज्ञापन


गौरतलब हो कि गर्मियां आरंभ होने से पूर्व ही जिला मुख्यालय चंबा में पानी की समस्या से पेयजल उपभोक्ताओं को दो-चार होना पड़ रहा है। शहर में बीते एक सप्ताह से पेयजल की अनियमित सप्लाई हो रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नतीजतन, शहर के सैकड़ों उपभोक्ताओं को परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। उपभोक्ताओं की मानें तो पानी की सप्लाई एक समय ही मिलने से यदि कोई उपभोक्ता पानी भरने से वंचित रह जाता है तो उन्हें प्राकृतिक स्रोतों से पानी ढोना पड़ रहा है।

सपड़ी मोहल्ले के आरिफ मलिक, दीपक चौणा, राजेश दयोड़, दीपक दयोड़, अमन नैयर, गौरव महाजन और प्रियरंजन गुप्ता ने बताया कि मोहल्ले में करीब 1600 परिवार रहते हैं। ऐसे में बीते एक सप्ताह से एक समय पानी ही सप्लाई मिलने से उन्हें परेशानियों का ही सामना करना पड़ रहा है। मोहल्लावासियों की मानें तो पहले मोहल्ले में कुछ दिन पानी की सप्लाई पूरी तरह से बंद थी। इसके पश्चात अब उन्हें दिन में एक समय ही पानी की सप्लाई दी जा रही है।


इससे उनकी दिक्कतें बढ़ गई है। आईपीएच महकमे के एसडीओ केवल कृष्ण ने बताया कि शहर के लिए मुख्य स्रोत से आनी वाली पाइपलाइन मछराली के पास टूट गई है। इसकी मरम्मत कार्य युद्ध स्तर पर चला है। जल्द ही पेयजल की आपूर्ति को सुचारु हो जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed