{"_id":"5a7b231e4f1c1bca798b84d0","slug":"91518019358-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"फोटोस्टेट कर बांटे आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रश्नपत्र","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
फोटोस्टेट कर बांटे आईटीआई प्रशिक्षुओं को प्रश्नपत्र
Updated Wed, 07 Feb 2018 09:36 PM IST
विज्ञापन
सुभाष कुमार अग्निहोत्री
चंबा। तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला की लापरवाही कहा जाए या डीजीएनटी (डायरेक्टर जनरल ऑफ ट्रेनिंग) का लापरवाह रवैया। प्रदेेश भर के औद्योगिक प्रशिक्षण संस्थानों में परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों की कमी तैनात स्टाफ की खूब कसरत करवा रही है। प्रश्नपत्रों की कमी को देखते हुए आईटीआई का स्टाफ फोटो स्टेट कर ही प्रशिक्षुओं को प्रश्न पत्र मुहैया करवा रहा है। आईटीआई में पलंबर, स्टेनो और सर्वेयर परीक्षा में तो हद ही हो गई। तीनों विषयों का एक भी प्रश्नपत्र परीक्षा केंद्रों को नहीं मिला। अंतत: ईमेल के जरिए ही प्रश्नपत्र मंगवाया गया। इसके बाद आईटीआई के कर्मचारी फोटो स्टेट करने के बाद प्रश्न पत्र प्रशिक्षुओं को बांटे गए। डीजीएनटी की इस प्रकार की लापरवाही ने परीक्षा केंद्र में तैनात स्टाफ की दिक्कतों को बढ़ा दिया है। गौरतलब है कि प्रदेेश भर की 114 सरकारी आईटीआई और 125 निजी आईटीआई संस्थानों में विभिन्न ट्रेडों के प्रथम और तृतीय सेम में हजारों प्रशिक्षु परीक्षा दे रहे हैं। लेकिन, परीक्षा में प्रशिक्षुओं की संख्या के अनुरूप प्रश्नपत्र नहीं मिल रहे हैं। बीते सोमवार को आईटीआई चंबा में स्थापित परीक्षा केंद्र में सुबह दस बजे आयोजित प्रथम सेम के इलेक्ट्रीशियन ट्रेड की परीक्षा में करीब 438 प्रशिक्षुओं के लिए मात्र दो सौ प्रश्नपत्र ही पहुंचे। इसके बाद ए, बी और सी सीरीज के प्रश्नपत्रों को फोटोस्टेट करने के बाद ही स्टाफ ने प्रशिक्षुओं में बांटा। वहीं, दोपहर बाद परीक्षा केंद्र में आयोजित पलंबर, स्टेनो और सर्वेयर की परीक्षा में तो हद ही देखने को मिली। तीनों ट्रेडों की परीक्षा में 112 प्रशिक्षुओं की एवज में एक भी प्रश्नपत्र नहीं पहुंचा। इसके बाद ईमेल के जरिए तीनों ट्रेडों की ए, बी और सी सीरीज के प्रश्नपत्र मंगवाए गए। इसके बाद इन्हें फोटोस्टेट करवाकर प्रशिक्षुओं को बांटा गया।
बीते सोमवार को आयोजित विभिन्न ट्रेडों की परीक्षा पलंबर में करीब 60 प्रशिक्षु, स्टेनों में 26 और पलंबर की परीक्षा में 26 प्रशिक्षु परीक्षा देने पहुंचे थे।
प्रशिक्षुओं अशोक कुमार, कन्हैया राम, प्रमोद कुमार, कपिल कुमार, संजय कुमार, दलीप कुुमार का कहना है कि परीक्षा के दौरान प्रशिक्षुओं को प्रश्नपत्र समय पर नहीं मिल पा रहे हैं।
विज्ञापन
फोटो स्टेट करवा कर दिए जा रहे प्रश्नपत्र : परीक्षा प्रभारी
आईटीआई चंबा के परीक्षा प्रभारी जुगल किशोर ने बताया कि आईटीआई में विभिन्न ट्रेडों की परीक्षा के दौरान प्रश्नपत्रों की कमी पेश आ रही है। बहरहाल, फोटोस्टेट कर ही प्रशिक्षुओं को प्रश्नपत्र मुहैया करवाए जा रहे हैं। इसके अलावा परीक्षा आरंभ होने पर यदि अतिरिक्त समय लग रहा है तो प्रशिक्षुओं को परीक्षा के लिए भी अतिरिक्त समय दिया जा रहा है।
समयानुसार भेजी थी डीजीएनटी को डिमांड रिपोर्ट: सुनील
तकनीकी शिक्षा बोर्ड धर्मशाला के सचिव सुनील कुमार ने बताया कि परीक्षा केंद्रों में प्रश्नपत्रों के संदर्भ में उन्हें जानकारी मिली है। बहरहाल, आईटीआई से आने वाले डिमांड के बारे में समयानुसार डीजीएनटी को सूचित किया जाता है। इसके बाद प्रश्नपत्र कम भेजे जाने के बारे में डीजीएनटी के अधिकारी बता सकते हैं।