{"_id":"5a2beb634f1c1b68678c0e99","slug":"91512827747-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"चंबा-पठानकोट मार्ग पर निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चंबा-पठानकोट मार्ग पर निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो की मौत
Updated Sat, 09 Dec 2017 10:11 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। नेशनल हाईवे 154-ए चंबा-पठानकोट पर कांदू के समीप एक निजी कार खाई में गिरने दुर्घटनाग्रस्त हो गई। इस हादसे में गाड़ी में सवार दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। हादसा शनिवार सुबह पेश आया। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। शवों का पोस्टमार्टम करवाकर परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। मृतकों की पहचान संजीव कुमार आयु 42 वर्ष पुत्र विशनदास निवासी मोहल्ला जुलाहकड़ी चंबा और सतपाल 51 वर्ष पुत्र रेवल चंद निवासी जुलाहकड़ी चंबा के रूप में हुई है।
जानकारी के अनुसार दोनों दिल्ली में अपने किसी रिश्तेदार के यहां शोक सभा में शामिल होकर पठानकोट पहुंचे और इसके बाद निजी कार से चंबा आ रहे थे। मगर कांदू के समीप कार किसी कारणवश दुर्घटनाग्रस्त हो गई। कार हादसा इतना भयंकर था कि कार के परखच्चे उड़ गए। कार के दुर्घटनाग्रस्त होने के बाद मौके पर बड़ी संख्या में लोग इकट्ठे हो गए। लोगों ने हादसे की सूचना पुलिस को दी। इसके बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत के बाद शवों को निकाला। इन्हें पोस्टमार्टम के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज लाया गया है। पोस्टमार्टम के बाद शवों को परिजनों के सुपुर्द कर दिया गया है। वहीं पुलिस हादसे के कारणों की छानबीन कर रही है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में दो लोगों की मौत हो गई है। उन्होंने कहा कि पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को कब्जे में ले लिया है जबकि परिजनों के बयान दर्ज किए हैं। उन्होंने कहा कि पुलिस मामले की जांच कर रही है।