{"_id":"5a20048e4f1c1b72548c06a5","slug":"91512047758-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"अगाहर मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने के चलते ग्रामीणों में रोष","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
अगाहर मार्ग पर बस सेवा शुरू न होने के चलते ग्रामीणों में रोष
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:08 PM IST
विज्ञापन
HRTC
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जुम्महार से अगाहर तक बस सेवा शुरू न होने के चलते ग्रामीणों में काफी रोष है। ग्रामीण एक तरफ जहां भालू के आतंक से खौफजदा है तो वहीं प्रशासन की कार्यप्रणाली से भी नाराज हैं। वीरवार को ग्रामीणों का एक प्रतिनिधिमंडल उपायुक्त सुदेश मोख्टा से मिला। ग्रामीणों ने बताया कि कई बार आग्रह करने के बावजूद आज दिन तक न तो भालू को जंगल से भगाया गया है और ना ही जुम्महार से अगाहर मार्ग पर बस सेवा शुरू हो पाई है। इसके चलते ग्रामीणों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने साफ कहा है कि अगर भालू किसी व्यक्ति और मवेशियों को नुकसान पहुंचाता है तो इसकी जिम्मेवारी प्रशासन की होगी।
अश्वनी कुमार, दया कृष्ण, लेखराज, नरेश कुमार, राजेंद्र कुमार, बिट्टू, निधिया, जगता, दीनो, राजो, पिंकू, जगदीश, उमेश, महिंद्र, लेखराज, संजीव, सुरेश, भानो, ध्याना, रोहित, नवु और मनोज ने बताया कि अगाहर क्षेत्र में पिछले एक महीने से भालू का आतंक है। अगाहर मुहाल के बच्चे हर रोज चार किलोमीटर लंबे जंगली रास्ते से होकर जुम्महार पढ़ने के लिए जाते हैं। इसके लिए इन्हें सुबह घर से निकलना पड़ता है। ऐसे में भालू कभी भी बच्चों पर हमला कर सकता है। इस वजह से अभिभावक बच्चों को अकेले स्कूल भेजने से कतरा रहे हैं। ग्रामीणों ने बताया कि अगाहर के लिए वर्ष 2012 में सड़क का निर्माण हो चुका है। मगर बस सेवा अभी तक शुरू नहीं हो पाई है। इस कारण घने जंगली रास्ते से लोगों को पैदल आवाजाही करने को मजबूर हैं। ग्रामीणों ने उपायुक्त से आग्रह किया है कि जल्द मार्ग पर बस सेवा शुरू की जाए। साथ ही भालू को भगाने के लिए व्यापक प्रयास किए जाएंगेे।