फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   9,500 cheated by pretending to be a crime branch officer

क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर ठगे 9,500 रुपये

Thu, 05 May 2022 10:36 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Thu, 05 May 2022 10:36 PM IST
विज्ञापन
9,500 cheated by pretending to be a crime branch officer
चंबा। क्राइम ब्रांच का अफसर बताकर एक शातिर ने शहर के दो लोगों से साढ़े नौ हजार रुपये की ठगी कर ली।
विज्ञापन

पुलिस के मुताबिक आरोपी 9 अगस्त 2021 को अपनी बहन का कंप्यूटर सेंटर में दाखिला करवाने के बहाने सेंटर संचालकों अभिनव और रेखा से मिला। यहां उसने खुद को क्राइम ब्रांच का अफसर बताया। इस तरह उसने दोनों के साथ अपनी जान-पहचान बना ली। उसके बाद वह 4 सितंबर को दोबारा उनके पास गया और कहा कि क्राइम ब्रांच में डाटा एंट्री ऑपरेटर के पद भरे जा रहे हैं, इसके लिए सिक्योरिटी के रूप में तीन हजार रुपये जमा करवाने होंगे जो कंप्यूटर संचालकों ने उसे दे दिए। उसके बाद आरोपी ने यह कहकर उनसे 6,500 रुपये मांगे कि वह एक अपराधी को न्यायालय में पेश करने लाया है। उसकी जमानत के लिए 6,500 रुपये कम पड़ रहे हैं। दोनों ने उसके विश्वास पर उसे यह रकम दे दी।
रकम लेने के बाद शातिर वापस नहीं लौटा। 21 जनवरी 2022 कंप्यूटर सेंटर संचालकों ने आरोपी के खिलाफ पुलिस में शिकायत दर्ज करवाई। उसके बाद शातिर को पकड़ने के लिए चंबा थाना और शहर की पुलिस चौकी ने संयुक्त रूप से जाल बिछाया। पुलिस ने शातिर की पूरी जानकारी हासिल करने के बाद मंगलवार को शाहपुर से दबोच लिया। पुलिस की पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह एनसीसी का कैडेट रह चुका है। उसे खाकी वर्दी पहनने का काफी शौक था लेकिन पुलिस में भर्ती नहीं हो सका। पैसों की जरूरत की वजह से उसने यह ठगी की है।
विज्ञापन

आरोपी अभय कुमार उर्फ हिमांशु निवासी गांव थ्रोट डाकघर चड़ी तहसील शाहपुर जिला कांगड़ा को अदालत में पेश करने पर उसे 17 मई तक न्यायिक हिरासत में भेज दिया गया है। पुलिस अधीक्षक अभिषेक यादव ने बताया कि पुलिस मामले में आगामी कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed