फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   84 post of teacher fill in chamba batchvise

चंबा में सीएंडवी के तहत बैचवाइज भरें जाएंगी एलटी व ओटी की 84 पोस्टें

Sun, 28 Jun 2020 06:57 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Sun, 28 Jun 2020 06:57 PM IST
विज्ञापन
84 post of teacher fill in chamba batchvise
चंबा। जिले चंबा में लंबे समय से भाषा अध्यापक और शास्त्री बनने की राह ताक रहे अभ्यर्थियों के लिए अच्छी खबर है। प्रारंभिक शिक्षा विभाग चंबा में सीएंडवी के तहत बैचवाइज भाषा अध्यापकों और संस्कृत अध्यापकों के 84 पद भरने का फैसला लिया है।
विज्ञापन

प्रारंभिक शिक्षा विभाग ने इस संदर्भ में कदमताल शुरू कर दी है। विभाग ने जिले के समस्त रोजगार कार्यालयों में पंजीकृत पात्र अभ्यर्थियों की सूची कार्यालय में मांगी है। यह सूची कार्यालय पहुुंचने के बाद काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होगी।
विज्ञापन

बताया जा रहा है कि रोजगार कार्यालयों में सूची पहुंचने में करीब तीन सप्ताह का समय लग सकता है। शिक्षा विभाग अब पात्र अभ्यर्थियों की सूची के इंतजार में है।
विज्ञापन
विज्ञापन

जानकारी के अनुसार संस्कृत अध्यापकों की 56 और भाषा अध्यापकों के 28 पद बैचवाइज सीएंडवी के तहत भरे जाएंगे। इस प्रक्रिया में पहले काउंसलिंग की जाएगी। इसके बाद अध्यापकों की नियुक्ति सूची जारी होगी।

इन पदों के भरे जाने से जहां पढ़े-लिखे बेरोजगारों को रोजगार मिलेगा वहीं, दूसरी तरफ अध्यापकों की कमी से जूझ रहे स्कूलों को अध्यापक मिलेंगे। उप जिला शिक्षा अधिकारी हितेंद्र कुमार ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने कहा कि सूची उपलब्ध होने के बाद काउंसलिंग की तिथि घोषित की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed