{"_id":"5aae8aa24f1c1b4d0a8b58de","slug":"81521388194-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्था देखने खज्जियार पहुंचे अधिकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले व्यवस्था देखने खज्जियार पहुंचे अधिकारी
Updated Sun, 18 Mar 2018 10:04 PM IST
विज्ञापन
सीजन से पहले होगी झील की सफाई : डीएफओ
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
खज्जियार(चंबा)।
मिनी स्विट्जरलैंड के नाम से विख्यात पर्यटक स्थल खज्जियार में वन्य प्राणी विभाग की टीम ने रविवार को निरीक्षण किया। यह निरीक्षण विभागीय टीम ने पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले खामियों को दूर करने के लिए किया।
निरीक्षण के दौरान अधूरे कार्यों को जल्द शुरू करवाने पर चर्चा की गई। विभागीय टीम में वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ निशांत मल्होत्रा, एसीएफ चंबा संजीव कुमार, आरओ खज्जियार बहादुर सिंह, ब्लॉक अधिकारी राज कुमार, वन रक्षक रवि कुमार, सचिन कुमार, रज्जत कुमार, लेेख राज मौजूद रहे। गौरतलब है कि एक माह बाद खज्जियार में पर्यटन सीजन शुरू हो रहा है। इसके लिए विभाग ने पर्यटकों को हरसंभव सुविधाएं देने के लिए प्रयास शुरू कर दिए हैं। विभागीय टीम ने खज्जियार स्थित प्राकृतिक झील की सफाई का कार्य पूरा जल्द करने को कहा। साथ ही पार्किंग को लेकर संभावनाएं भी तलाशीं। विभागीय टीम ने स्थानीय लोगों से आह्वान किया है कि वे खज्जियार की सुंदरता को बरकरार रखने के लिए सहयोग करें और पर्यटकों की सहूलियत को नजर में रखें।
विज्ञापन
वन्य प्राणी विभाग के डीएफओ निशांत मल्होत्रा ने बताया कि रविवार को निरीक्षण पर्यटन सीजन शुरू होने से पहले कमियों को दूर करने के लिए किया गया है। उन्होंने कहा कि पर्यटक सीजन शुरू होने से पहले सभी कमियों को पूरा करने के प्रयास किए जाएंगे।
विज्ञापन