{"_id":"5a2d69fc4f1c1b96698b843a","slug":"81512925692-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"महाविद्यालय पांगी में धूमधाम से मनाया गया सालाना समारोह","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
महाविद्यालय पांगी में धूमधाम से मनाया गया सालाना समारोह
Updated Sun, 10 Dec 2017 11:19 PM IST
विज्ञापन
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
पांगी (चंबा)। राजकीय महाविद्यालय पांगी का वार्षिक पारितोषिक वितरण समारोह आयोजित किया गया। इसमें अधिशासी अभियंता पांगी डीआर चौहान ने बतौर मुख्यातिथि शिरकत की। इस अवसर पर 150 विद्यार्थियों को शैक्षणिक, खेलकूद और सांस्कृतिक गतिविधियों के लिए पुरस्कार प्रदान किए गए। कार्यक्रम में महाविद्यालय के प्राचार्य डॉ. विपिन चंद राठौर ने वर्ष भर की गतिविधियों के बारे में अवगत करवाया। इस अवसर पर महाविद्यालय के विद्यार्थियों ने विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन कर खूब समां बांधा। मुख्यातिथि ने संबोधन में विद्यार्थियों की सराहना करते हुए उन्हें शैक्षणिक और सह शैक्षणिक गतिविधियों में बढ़-चढ़कर भाग लेने के लिए प्रोत्साहित किया। इसके साथ ही उन्होंने बच्चों को सामाजिक कल्याण के कार्यों में जुटने का सबक दिया और नैतिक मूल्य अपनाने को कहा। उन्होंने महाविद्यालय के विद्यार्थियों को विभिन्न सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश करने पर 5100 की राशि भी प्रदान की। महाविद्यालय को राशि भेंट करने वालों में भानी चंद, प्रकाश ठाकुर, सुनीता, टेक राम, चुन्नी लाल, ज्ञान चंद ठाकुर, भागदेई और ठाकुर लाल शामिल रहे। इस अवसर पर मंच का संचालन प्रो. राकेश पुष्प ने किया। इसके अलावा प्रो. होशियार सिंह, प्रो. सुरेंद्र, प्रो. पंकज कटवाल, प्रो. ऋषि, प्रो. संजय, प्रो. शक्ति चंद, प्रो. तुलसी राम और प्रो. काकू राम मौजूद रहे।