फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   एक साल से होली स्वास्थ्य केंद्र में खाली है दंत चिकित्सक का पद

एक साल से होली स्वास्थ्य केंद्र में खाली है दंत चिकित्सक का पद

Thu, 30 Nov 2017 11:10 PM IST
Updated Thu, 30 Nov 2017 11:10 PM IST
विज्ञापन
एक साल से होली स्वास्थ्य केंद्र में खाली है दंत चिकित्सक का पद

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में एक साल से दंत चिकित्सक का पद खाली पड़ा है। इसके चलते एक दर्जन पंचायतों में रहने वाली 15 हजार आबादी को परेशानी का सामना करना पड़ता है। इस वजह से मरीजों को दांत की बीमारी का उपचार करवाने के लिए लंबी दूरी तय करके चंबा मेडिकल कॉलेज जाना पड़ता है। ऐसे में पूरा दिन आने जाने में ही निकल जाता है। स्वास्थ्य केंद्र में तैनात दंत चिकित्सक का एक साल पहले तबादला हो गया था। इसके बाद अभी तक स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक तैनात नहीं किया गया है।

स्थानीय निवासी मनीष कुमार,चमन सिंह, योगराज, कमलेश कुमार, सुरेंद्र, मान सिंह, रवि कुमार, हंसराज, भाग चंद, रूपलाल और अरविंद ने बताया कि सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र होली में दंत चिकित्सक का पद भरने की मांग कर रहे हैं। डॉक्टर न होने से अस्पताल में डेंटल ओपीडी में ताला लटका पड़ा है। इस वजह से गरीब परिवार से संबंध रखने वाले मरीज बस का किराया नहीं होने के कारण चंबा मेडिकल कॉलेज नहीं पहुंच पाते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन और स्वास्थ्य विभाग से मांग की है कि होली स्वास्थ्य केंद्र में दंत चिकित्सक का पद भरा जाए। ताकि मरीजों को इलाज के लिए परेशानी का सामना नहीं करना पड़े। बीएमओ अश्वनी कुमार ने बताया कि दंत चिकित्सक के खाली पद के बारे में विभाग के उच्चाधिकारियों को अवगत करवा दिया गया है। नए चिकित्सक भर्ती होने पर होली में दंत चिकित्सक तैनात कर दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed