{"_id":"59ff47954f1c1bd9538bb201","slug":"81509902229-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"टपूण पोलिंग बूथ के वोटरों की हुंकार, नहीं करेंगे नौ नवंबर को मतदान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टपूण पोलिंग बूथ के वोटरों की हुंकार, नहीं करेंगे नौ नवंबर को मतदान
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:15 PM IST
विज्ञापन
चुनाव
- फोटो : demo pic
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। आगामी विस चुनावों को लेकर ग्राम पंचायत मंगला के तहत आते टपूण पोलिंग बूथ के मतदाताओं ने चुनावों का बहिष्कार करने का फैसला किया है। मतदाताओं के इस निर्णय से जहां चुनावी समर में कूदे प्रत्याशियों को झटका लग सकता है तो वहीं प्रशासन का शत प्रतिशत मतदान करवाने की मुहिम पर भी पानी फिर सकता है। इस पोलिंग बूथ में चार वार्ड टपूण, धार, द्रबला और छतार के करीब आठ सौ मतदाता है। मूलभूत सुविधाएं आज तक न मिलने से मतदाताओं का गुस्सा बढ़ गया है। मतदाताओं का कहना है कि हर बार उन्हें वोट बैंक के रूप में प्रयोग किया जाता है। मगर अब तक क्षेत्र के ग्रामीण मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। मतदाता रमेश कुमार, दर्शन सिंह, दिनेश कुमार, सरोज देवी, निधिया राम, किशोरी लाल, चमन सिंह, पवन कुमार, रिकूं कुमार, पप्पू सिंह, सुनील कुमार, दीपक कुमार, सन्नी सिंह, रमेश कुमार, सूरज कुमार, सोभिया राम, अनिल कुमार और बंटी कुमार प्रकाश चंद ने बताया कि उनकी मुख्य समस्याएं सड़क, बिजली और पानी की है। उन्होंने राजनीतिक दलों पर महज वोट बैंक के रूप में इस्तेमाल करने का आरोप लगाया है। लोगों का कहना है कि मतदान करने के बावजूद उन्हें नेताओं ने दरकिनार किया है। अब मतदान ना करके वह अपना रोष प्रकट करेंगे।
इनसेट
दो विस चुनाव बीते, वोट मांगने के लिए नहीं पहुंचे प्रत्याशी
मतदाताओं ने बताया कि वर्ष 2012 और अब के विस चुनावों में उतरे प्रत्याशी यहां लोगों से वोट की अपील करने तक नहीं पहुंचे हैं। उनके मुताबिक ऐसा लग रहा है कि चंबा विस क्षेत्र से टपूण को जैसे नेताओं ने काट ही दिया है। उन्होंने बताया कि मंगला से टपूण के लिए दस किलोमीटर सड़क का निर्माण होना था। मगर पिछले दस सालों में महज दो किलोमीटर कच्ची सड़क ही बनी है। बिजली और पानी की भी इन वार्डों में समस्या है। इसके अलावा धार से बाड़ी वाया बरोंटा के लिए भी सड़क का निर्माण होना था। मगर सर्वे के सिवा आज दिन तक कुछ नहीं हो पाया है। पिछले पांच सालों से सर्वे का कार्य चल रहा है। वर्ष 2012 में तो कोई भी प्रत्याशी वोट की अपील करने के लिए नहीं आया। इस साल भी किसी भी प्रत्याशी ने वोट के लिए टपूूण की चढ़ाई नहीं की है।