फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   चंबा मेडिकल कॉलेज में खुलेगा इग्नू केंद्र

चंबा मेडिकल कॉलेज में खुलेगा इग्नू केंद्र

Tue, 29 Jan 2019 10:14 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 29 Jan 2019 10:14 PM IST
विज्ञापन
चंबा मेडिकल कॉलेज में खुलेगा इग्नू केंद्र
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पंडित जवाहर लाल नेहरू मेडिकल कॉलेज में इग्नू सेंटर स्थापित किया जाएगा। इसको लेकर प्रबंधन ने औपचारिकताएं पूरी करना शुरू कर दिया है। साथ ही इग्नू सेंटर खोलने के लिए आवेदन कर दिया है। मंजूरी मिलने के बाद चंबा मेडिकल कॉलेज में अपना इग्नू सेंटर होगा। चंबा मेडिकल कॉलेज में इग्नू सेंटर होने से स्टाफ नर्सों को सुविधाएं मिलेंगी। वह चंबा में ही हेल्थ सेक्टर के विभिन्न कोर्स कर पाएंगी। चंबा में मेडिकल कॉलेज में बेहतर सुविधाएं उपलब्ध करवाने के लिए प्रबंधन प्रयास कर रहा है। इसको देखते हुए मेडिकल कॉलेज प्रबंधन ने इग्नू सेंटर के लिए अप्लाई किया है। इग्नू सेंटर के जरिये अस्पताल में तैनात स्टाफ नर्सें ब्रिज कोर्स करवाया जाएगा। इससे स्टाफ नर्सें हेल्थ वेलनेस सेक्टर में कार्य कर पाएंगी। साथ ही स्टाफ नर्सों को अन्य प्रशिक्षण भी मुहैया करवाए जाएंगे। इससे स्टेंडर्ड ऑफ डाइग्नोसिस समेत बेहतर केयर मरीजों मिल सकेगी। इससे मेडिकल कॉलेज में उपचाराधीन मरीजों को भी बेहतर उपचार मिलेगा। चंबा मेडिकल कॉलेज के चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने खबर की पुष्टि की है। उन्होंने बताया कि इग्नू सेंटर के लिए अप्लाई कर दिया गया है। इग्नू सेंटर शुरू होने से स्टाफ नर्सों को प्रशिक्षण में मदद मिलेगी। इसमें विभिन्न प्रकार के कोर्स करवाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed