{"_id":"5c1fb344bdec225700508933","slug":"71545581380-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चंबा की टीम घोषणा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चंबा की टीम घोषणा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
फुटबाल प्रतियोगिता के लिए चंबा टीम घोषित
टीम की कमान लक्की को सौंपी, 24 दिसंबर को रवाना होगी टीम
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता के लिए जिला चंबा की टीम का चयन किया गया है। जिला कांगड़ा के शाहपुर में राज्य स्तरीय फुटबाल प्रतियोगिता 25 से 28 दिसंबर तक आयोजित होगी। जिला फुटबाल संघ ने टीम की घोषणा कर दी है। टीम का कप्तान लक्की और उपकप्तान विपुल लोहारच को बनाया गया है। जबकि टीम में साहिल शेखर, भृगु महाजन, आफताब, स्थिर, हरीश, मुद्रित, मोहित, धन्नजय, तानिश, कैलिस, रवि, पंकज, अमन, मयंक और अभिषेक हांडा को शामिल किया गया है। वहीं टीम प्रबंधक नरेश खन्ना और कोच प्रेम भूषण हितैषी होंगे। टीम कांगड़ा के लिए 24 दिसंबर को रवाना होगी। नरेश खन्ना ने बताया कि टीम के लिए विशेष प्रशिक्षण शिविर का आयोजन पुलिस मैदान बारगाह में किया गया। इसमें खिलाड़ियों ने जमकर पसीना बहाया और अपनी प्रतिभा को निखारा है। उन्होंने कहा कि टीम काफी संतुलित है। उन्होंने उम्मीद जताई कि टीम बेहतर प्रदर्शन करेगी।