{"_id":"5b521e084f1c1b3a748b5d8e","slug":"71532108296-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"खडामुख-होली मार्ग भूस्खलन होने से 14 घंटे रहा अवरूद्घ","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खडामुख-होली मार्ग भूस्खलन होने से 14 घंटे रहा अवरूद्घ
Updated Fri, 20 Jul 2018 11:12 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
खड़ामुख-होली मार्ग भूस्खलन से 14 घंटे रहा अवरुद्घ
मार्ग बंद होने से आधा दर्जन बसें मार्ग में रहीं फंसी, यात्री हुए परेशान
यात्रियों को निजी वाहन या पैदल करनी पड़ी आवाजाही
अमर उजाला ब्यूरो
होली (चंबा)। खड़ामुख-होली मार्ग भूस्खलन की वजह से 14 घंटे यातायात के लिए अवरुद्ध रहा। वीरवार रात करीब बारह बजे मच्छैतर के पास भारी भरकम मलबा और चट्टानें गिरी। इससे यह मार्ग वाहनों की आवाजाही के लिए पूर्ण रूप से बंद हो गया। गनीमत रही कि जिस समय भूस्खलन हुआ, उस दौरान सड़क पर कोई भी वाहन नहीं जा रहा था। अन्यथा जानमाल का नुकसान हो सकता था। वहीं मार्ग बंद होने की सूचना मिलते ही लोनिवि की टीम शुक्रवार सुबह मौके पर पहुंची। मगर इस दौरान सड़क के दोनों ओर वाहनों की कतारें लग गई। इसमें कई बसें भी थीं। लोनिवि की मशीनरी और मेन पावर अवरुद्ध हुए मार्ग को यातायात के लिए सुचारु करने के कार्य में जुट गई। लोनिवि की मशीनरी और मेन पावर ने कड़ी मशक्कत के बाद दोपहर दो बजे तक मार्ग को वाहनों की आवाजाही के लिए बहाल किया।
गौरतलब हो कि खड़ामुख-होली मार्ग मच्छैतर के पास वीरवार आधीरात भूस्खलन होने से बंद हो गया। भूस्खलन के चलते मार्ग पर वाहनों की आवाजाही पर पूरी तरह से प्रतिबंध लग गया। सूचना मिलते ही शुक्रवार सुबह लोनिवि की मशीनरी व मेन पावर मौके पर पहुंची। विभागीय टीम को बार-बार हो रहे भूस्खलन की वजह से मार्ग खोलने में काफी देरी हुई। वीरवार रात को बंद हुए मार्ग को बहाल करते के लिए उन्हें शुक्रवार दोपहर के दो बज गए। इसके चलते आधा दर्जन प्राइवेट और सरकारी बसें रूटों पर नहीं जा सकी। इसके साथ ही दोनों छोरों पर छोटे वाहनों की लंबी कतारें लग गई। यात्रियों को निजी वाहन और पैदल ही यात्रा पूरी करनी पड़ी। वहीं दोपहर बाद मार्ग बहाल होने के बाद फंसे हुए वाहन अपने-अपने स्थानों की ओर रवाना हो गए। राहगीर चैन लाल, सुरेंद्र, टेक चंद, रवि कुमार, हंसराज, मान सिंह, जितेंद्र, कमल कुमार, होशियार सिंह, अरविंद और राजेश कुमार ने बताया कि खड़ामुख-होली मार्ग पर मच्छैतर के पास भूस्खलन होने से राहगीरों सहित वाहन चालक परेशान हुए। उन्होंने जिला प्रशासन से मांग की कि भूस्खलन वाले स्थान पर उचित व्यवस्था की जाए।
बहाल कर दिया है बंद पड़ा मार्ग: कनिष्ठ अभियंता
लोनिवि के कनिष्ठ अभियंता राजकुमार ने बताया कि भूस्खलन होने से उपरोक्त मार्ग बंद हो गया था। इसे बहाल कर दिया गया है।