{"_id":"5b3512d04f1c1bc2378b6547","slug":"71530204880-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रावी के उफान में बहा चंबा-तीसा मार्ग, प्रदेश से संपर्क कटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रावी के उफान में बहा चंबा-तीसा मार्ग, प्रदेश से संपर्क कटा
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:41 PM IST
विज्ञापन
rain shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। जिले में होने वाली मूसलाधार बारिश से जनजीवन पूरी तरह से अस्त-व्यस्त हो गया है। भारी बारिश से रावी नदी के उफान में आने से चंबा-तीसा मार्ग 200 मीटर तक बह गया है। इससे तीसा विधानसभा क्षेत्र का संपर्क जिला मुख्यालय समेत प्रदेश भर से कट गया है। प्रशासन ने सुरक्षा के दृष्टिगत पैदल आवाजाही पर भी रोक लगा दी है। जबकि बारिश से जिले भर में कई संपर्क मार्गों पर चट्टानें और भूस्खलन के कारण आवाजाही कई घंटों तक बाधित रही।
इस वजह से क्षेत्र के लोगों को भारी परेशानियों से जूझना पड़ा। जानकारी के अनुसार दोपहर बाद चंबा-तीसा मार्ग पर राठघार पर होने वाले भूस्खलन से सड़क का 200 मीटर हिस्सा रावी में जलमग्न हो गया। इस कारण इस मार्ग पर वाहनों सहित पैदल आवागमन को भी बंद करवा दिया गया है। वहीं, देर शाम तक चंबा-साहो मार्ग, चंबा-सरोथा-जम्मुहार मार्ग पर भी रूक-रूक कर भूस्खलन होने का क्रम जारी है। जिले में मार्गों के अवरुद्घ होने से लोगों को आवाजाही में परेशानियों का सामना करना पड़ा। जगह-जगह भूस्खलन होने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को 40 लाख की चपत लगी है। वहीं, लोक निर्माण विभाग चंबा मंडल को अब तक तीन करोड़ का नुकसान हो चुका है।
विज्ञापन
गौरतलब हो कि जिले में 48 घंटों से मूसलाधार बारिश ने कहर ही बरपा कर रखा है। बारिश से रावी का जलस्तर अचानक क बढ़ गया है। इस कारण तत्वानी में रावी तट के साथ श्मशानघाट से होकर पानी बहने लगा। निरंतर होने वाली बारिश से वीरवार सुबह के समय चंबा-पठानकोट राष्ट्रीय उच्च मार्ग पर करियां, गैहरा, लूणा, दिनकर, घरजेरा में बंद पड़ रहा। मार्ग के अवरुद्ध होने से चंबा से भरमौर और भरमौर से चंबा की तरफ आने-जाने वाले लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ा। सूचना मिलते ही राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण की मशीनरी ने मौके पर पहुंच मार्गों को यातायात के लिए बहाल करने के कार्य में जुट गई।
विज्ञापन
देरशाम तक चंबा-भरमौर मार्ग पर यातायात व्यवस्था सुचारु नहीं हो पाई थी। जगह-जगह मलबा और पत्थर गिरने से राष्ट्रीय उच्च मार्ग प्राधिकरण को 40 लाख का नुकसान उठाना पड़ा है। लोनिवि मंडल चंबा के अधीन आने वाले चंबा-गैहरा, चंबा-कोल्हड़ी, चंबा-तीसा मार्ग राठघार, चंबा-भलेई मार्ग, मैहला-बंदला मार्ग, चंबा-खज्जियार मार्ग जगह-जगह मलबा और भूस्खलन गिरने से यातायात के लिए बाधित पड़ गया। विभागीय मेन पावर और मशीनरी को मार्गों के अवरुद्ध होने की सूचना मिलते ही टीम मौके पर पहुंची और मार्ग को बहाल किया।
उच्च मार्ग प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता डीएस पठानिया ने बताया कि मूसलाधार बारिश से चंबा-भरमौर मार्ग पर कई जगह भूस्खलन गिरने से मार्ग यातायात के लिए बाधित हुआ है। इसे यातायात के लिए बहाल करने का कार्य युद्घस्तर पर चला हुआ है। मूसलाधार बारिश से विभाग को 40 लाख की चपत लगी है।
लोनिवि मंडल चंबा के अधिशासी अभियंता जीत सिंह ठाकुर ने बताया कि जिले में मूसलाधार बारिश के चलते विभाग को तीन करोड़ की चपत लगी है। बारिश से बंद हुए कुछेक मार्गों को कुछ समय बाद ही यातायात के लिए बहाल कर दिया गया है। जबकि, शेष मार्गों को यातायात के लिए सुचारु करने का कार्य चला है।
इनसेट
रावी के किनारे न जाएं लोग ऱ् उपायुक्त
उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने बताया कि मूसलाधार बारिश के चलते जगह-जगह भूस्खलन हो रहे हैं। ऐसे में लोगों को हिदायत दी जाती है कि वह रावी नदी के तट पर न जाएं।