{"_id":"5a9c20fa4f1c1b692a8b531c","slug":"71520181498-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"एसएमसी शिक्षकों को अनुबंध नीति के अधीन लाए सरकार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
एसएमसी शिक्षकों को अनुबंध नीति के अधीन लाए सरकार
Updated Sun, 04 Mar 2018 11:13 PM IST
विज्ञापन
protest shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
चंबा। एसएमसी संगठन चंबा ने रविवार को बैठक का आयोजन किया। इसकी अध्यक्षता विवेक कुमार ने की। बैठक में एसएमसी शिक्षकों की समस्याओं पर विचार-विमर्श किया गया। इसमें सर्वप्रथम सेवा विस्तार के लिए सरकार से गुहार लगाई गई। बैठक को संबोधित करते हुए विवेक कुमार ने बताया कि एसएमसी शिक्षक अन्य अध्यापकों के समान ईमानदारी के साथ सेवाएं दे रहे हैं। मगर अभी तक उनके लिए कोई नीति नहीं बन पाई है। इससे शिक्षकों को भविष्य की चिंता सता रही है।
उन्होंने सरकार से आग्रह किया है कि एसएमसी शिक्षकों को अनुबंध नीति में लाया जाए। ताकि वह भी नियमित हो सके। उन्होंने कहा कि जिला के दूर-दराज के क्षेत्रों में एसएमसी अध्यापक कम वेतन में सेवाएं दे रहे हैं। वर्तमान सरकार ने सत्ता में आने से पहले अपने घोषणापत्र में एसएमसी शिक्षकों की समस्याओं का समाधान करने का आश्वासन दिया था।
विज्ञापन
इसे पूरा करने का समय आ गया है। उन्होंने प्रदेश सरकार से आग्रह किया कि एसएमसी शिक्षकों की समस्याओं का जल्द निदान किया जाए। बैठक में राज, छिंदू, राम लोक, हंसराज, रमेश, अशोक, यशपाल, अजय और मनीष सहित अन्य शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन