फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   विद्युत उपभोक्ता 15 जनवरी तक जमा करवाएं आधार नंबर

विद्युत उपभोक्ता 15 जनवरी तक जमा करवाएं आधार नंबर

Wed, 03 Jan 2018 11:34 PM IST
Updated Wed, 03 Jan 2018 11:34 PM IST
विज्ञापन
विद्युत उपभोक्ता 15 जनवरी तक जमा करवाएं आधार नंबर
आधार कार्ड - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तीसा (चंबा)। चुराह उपमंडल के तहत 12 हजार विद्युत उपभोक्ताओं को विद्युत कार्यालय में आधार नंबर जमा करवाना होगा। इस बारे में विद्युत बोर्ड तीसा ने समस्त उपभोक्ताओं को आदेश जारी कर दिए हैं। विद्युत बोर्ड तीसा ने उपभोक्ताओं को आधार लिंक करवाने के लिए 15 जनवरी तक का समय दिया है। साथ ही स्पष्ट कहा है कि इसके बाद किसी तरह की विशेष मोहलत नहीं दी जाएगी। सभी विद्युत उपभोक्ता अंतिम तारीख तक हर हाल में आधार कार्ड नंबर जमा करवा दें। ताकि उन्हें किसी प्रकार की दिक्कत न पेश आए।

गौरतलब है कि चुराह उपमंडल के तहत विद्युत उपभोक्ताओं ने कार्यालय में आधार कार्ड नंबर नहीं दिए है। इसके चलते विद्युत बोर्ड को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। हालांकि इस बारे में विद्युत बोर्ड कई बार सूचित कर चुका है। मगर अभी तक विद्युत बोर्ड के इन आदेशों की उपभोक्ताओं ने अवहेलना ही की है। ऐसे में अब विद्युत बोर्ड ने 15 जनवरी तक का समय आधार नंबर जमा करवाने के लिए दिया है। इसके बाद किसी भी उपभोक्ता का नंबर लिंक नहीं किया जाएगा। विद्युुत बोर्ड तीसा के सहायक अभियंता रोशन लाल ने बताया कि 15 जनवरी तक उपभोक्ता आधार नंबर जमा करवा सकते हैं। उन्होंने कहा कि इसके बाद उपभोक्ताओं को विशेष मोहलत नहीं दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed