{"_id":"5a15a2e84f1c1b59678bd7b1","slug":"71511367400-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भरमौर में शुष्क ठंड से जाम हो रहा नदी नालों का पानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भरमौर में शुष्क ठंड से जाम हो रहा नदी नालों का पानी
Updated Wed, 22 Nov 2017 10:02 PM IST
विज्ञापन
बर्फबारी
- फोटो : SELF
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
भरमौर (चंबा)। उपमंडल में भरमौर में इन दिनों पड़ रही शुष्क ठंड के कारण नदी, नालों में बहने वाला पानी जमने लगा है। इससे ठंड में काफी इजाफा हो गया है। रात के समय मौसम साफ रहता है। जबकि तापमान माइनेस डिग्री से नीचे चला जाता है। इसके चलते बीते दो दिनों से शुष्क ठंड बढ़ रही है। बुधवार को भरमौर कस्बे की नालियों में बहने वाला पानी तक जाम हो गया है। इसके अलावा ऊपरी क्षेत्रों की झीलें भी जाम हो चुकी हैं। इससे पेयजल स्रोतों में पानी सूखने लगा है।
स्थानीय निवासी चेत राम, होशियार सिंह, योगराज, मान सिंह, टेक चंद, सुरेंद्र, अजय, रवि कुमार और मान सिंह ने बताया कि भरमौर में दिन प्रतिदिन शुष्क ठंड बढ़ती जा रही है। रात को तापमान माइनेस शून्य डिग्री से नीचे पहुंच रहा है। उन्होंने कहा कि बारिश न होने पर ठंड ओर बढ़ेगी। शुष्क ठंड से भरमौर में लोग बीमार हो रहे हैं। इसके चलते अस्पताल में मरीजों की संख्या बढ़ रही है। उन्होंने आस जताई है कि जल्द ही बारिश होगी।