फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   मौड़ा पंचायत के तीन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

मौड़ा पंचायत के तीन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम

Sun, 05 Nov 2017 11:16 PM IST
Updated Sun, 05 Nov 2017 11:16 PM IST
विज्ञापन
मौड़ा पंचायत के तीन गांव आज भी सड़क सुविधा से महरूम
Road Shimla - फोटो : demo pic
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

तेलका (चंबा)। ग्राम पंचायत मौड़ा के तीन गांवों की करीब 1500 से अधिक की आबादी अभी भी सड़क सुविधा की महरूम है। मौड़ा पंचायत के सलण, दिहोई और थलोगा गांव में अभी तक सड़क नहीं पहुंच पाई है। परिणामस्वरूप गांवों के लोगों को अपने जरूरत की खाद्य सामग्री पीठ या खच्चरों पर लादकर घरों तक ले जानी पड़ती है। यही नहीं यदि इन गांवों में कोई व्यक्ति बीमार हो जाता है तो उसे पीठ या पालकी में उठाकर मीलों पैदल सफर करके सड़क तक ले जाना पड़ता है। इसमें लोगों का समय भी अधिक बर्बाद होता है और उन्हें मानसिक और आर्थिक परेशानी झेलनी पड़ती है। इसके अलावा बीमार व्यक्ति को समय पर उपचार भी नहीं मिल पाता। इसकी वजह से कई बीमार व्यक्ति बीच रास्ते में ही दम तोड़ देते हैं।

प्रकाश कपूर, तेज राम, नीलम कुमार, सुभाष चंद, रामेश कुमार, दिनेश कुमार, अनिल कपूर, संजय कुमार, तिलक राज, अमित कुमार, संजना देवी, नीलिमा देवी, शीला देवी और आरती देवी का कहना है कि करीब तीन वर्ष पहले विभाग ने तेलका से थलोगा गांव के लिए करीब पांच किलोमीटर सड़क का सर्वेक्षण करवाया था। इसमें डेढ़ किलोमीटर का कार्य तो पूरा हो गया। मगर उसके आगे का कार्य अभी शुरू नहीं हो पाया है। इसको लेकर लोगों में भारी रोष है। उन्होंने जिला प्रशासन और विभाग से मांग की है कि जल्द से जल्द तेलका-थलोगा सड़क का शेष कार्य शुरू करवाया जाए। अधिशाषी अभियंता अरुण पठानिया ने बताया कि लोग अगर उक्त सड़क मार्ग में आने वाली निजी भूमि विभाग के नाम करवा दें। इसके बाद ही यह कार्य शुरू हो पाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed