फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   ट्रांसफार्मर दुरुस्त न करने पर भड़के लोग, पावर हाउस पर जड़ा ताला

ट्रांसफार्मर दुरुस्त न करने पर भड़के लोग, पावर हाउस पर जड़ा ताला

Wed, 06 Mar 2019 09:14 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:14 PM IST
विज्ञापन
ट्रांसफार्मर दुरुस्त न करने पर भड़के लोग, पावर हाउस पर जड़ा ताला
अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन

चंबा। पांगी के ताई गांव में बिजली के खराब ट्रांसफार्मर को दुरुस्त न करने पर लोग भड़क गए। गुस्साए ग्रामीणों ने हिम ऊर्जा के पावर हाउस में ताला जड़ दिया। इसके कारण तीन पंचायतों में बिजली की सप्लाई बाधित हो गई। दो दिन तक पावर हाउस की बिजली से किसी भी गांव को बिजली नहीं जाने दी गई। दो दिन के बाद पांगी प्रशासन ने गांव में जाकर ग्रामीणों को समझाया और खराब ट्रांसफार्मर को जल्द बदलने का आश्वासन दिया, तब जाकर लोगों का गुस्सा शांत हुआ और पावर हाउस पर लटके ताले को खोला गया। ग्रामीणों का कहना है कि रविवार को ताई गांव में लगे बिजली के ट्रांसफार्मर में अचानक शॉट सर्किट हुआ। इससे गांव के सभी घरों में अंधेरा पसर गया। ग्रामीणों ने इसकी सूचना बिजली बोर्ड के अधिकारी को दी लेकिन बिजली की बहाली सोमवार तक भी नहीं की गई। इससे ग्रामीणों का गुस्सा और भड़क गया। गुस्साए ग्रामीणों ने हिम ऊर्जा के पावर हाउस सुराल में जाकर अपना विरोध प्रदर्शन किया। साथ ही पावर हाउस को बंद करवा दिया। पावर हाउस बंद होने से ग्राम पंचायत लुज, सुराल और धरवास की बिजली सप्लाई भी ठप हो गई। ग्रामीणों को दो रातें ठंड में अंधेरे में काटनी पड़ीं। ग्रामीणों का गुस्सा शांत करवाने के लिए बिजली बोर्ड के सहायक अभियंता स्वयं ताई गांव पहुंचे और उन्होंने ग्रामीणों को नया ट्रांसफार्मर लगाने का आश्वासन दिया।

बोर्ड के सहायक अभियंता सोभिया राम ने बताया कि ताई गांव के लोगों ने गुस्से में आकर उपरोक्त पावर हाउस को बंद कर दिया था। अब ग्रामीणों के गुस्से को शांत करवाकर पावर हाउस चालू करवा दिया गया है। ताई गांव में खराब ट्रांसफार्मर को भी जल्द बदला जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed