{"_id":"5a2ebf224f1c1bd1408bc594","slug":"61513013026-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"भंजराड़ू हैलीपैड के समीप निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
भंजराड़ू हैलीपैड के समीप निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
Updated Mon, 11 Dec 2017 10:53 PM IST
विज्ञापन
भंजराड़ू हैलीपैड के समीप निजी कार दुर्घटनाग्रस्त, दो घायल
सोमवार दोपहर के समय हादसा, घायल अस्पताल में उपचाराधीन
अमर उजाला ब्यूरो
तीसा (चंबा)। तीसा के भंजराड़ू हैलीपैड के समीप एक निजी कार पचास मीटर गहरी खाई में गिर गई। हादसे में गाड़ी में सवार दो लोग घायल हो गए हैं। हादसा सोमवार को दोपहर के समय हुआ। पुलिस ने इस संबंध में मामला दर्ज कर छानबीन शुरू कर दी है। घायलों की पहचान मनोज कुमार पुत्र गुरदयाल निवासी गांव गरवाण ग्राम पंचायत मंगली और रुमती पुत्री लाल चंद गांव क्योड़ा ग्राम पंचायत बौंदेड़ी के रूप में हुई।
जानकारी के अनुसार जैसे ही गाड़ी भंजराड़ू हैलीपैड के समीप पहुंची तो चालक मनोज नियंत्रण खो बैठा और गाड़ी हैलीपैड से पचास मीटर दूर खाई में जा गिरी। यहां मौके पर मौजूद लोगों ने घायलों को खाई से निकाला और पुलिस को सूचित किया। इसके बाद लोगों ने प्राथमिक उपचार के लिए घायलों को सिविल अस्पताल तीसा पहुंचाया। घायल रुमती को प्राथमिक उपचार के बाद छुुट्टी कर दी गई। जबकि मनोज कुमार का उपचार चल रहा है। सिविल अस्पताल तीसा के चिकित्सक ने बताया कि घायलों को उपचार दे दिया गया है। वहीं घायलों के बयान के आधार पर पुलिस ने छानबीन शुरू कर दी है। एसपी चंबा डॉ. वीरेंद्र तोमर ने बताया कि हादसे में दो लोग घायल हुए हैं।