फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   60 government schools in the district do not have their own buildings

चंबा के साठ सरकारी स्कूलों के पास नहीं अपने भवन

Tue, 08 Nov 2022 10:33 PM IST
Shimla Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Tue, 08 Nov 2022 10:33 PM IST
विज्ञापन
60 government schools in the district do not have their own buildings
चंबा। जिले के 60 सरकारी स्कूलों के पास अपने भवन नहीं हैं। ऐसे में विद्यार्थियों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। हैरानी की बात तो यह है कि इसके बारे में सरकार को भी पूरी जानकारी है लेकिन अभी तक इन स्कूलों को भवन की सौगात नहीं मिल पाई है। ऐसे में विद्यार्थियों को निजी और सामुदायिक भवनों में पढ़ाई करने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक जिले में 52 स्कूलों के बजट के लिए सामाजिक उत्तरदायित्व योजना के तहत एमओयू साइन हुआ लेकिन इन भवनों का निर्माण आज तक नहीं हो पाया है। वहीं गत छह माह में करीब 12 स्कूल सरकार ने नए खोले हैं लेकिन इन स्कूलों के पास सरकारी भवन नहीं हैं। ऐसे में निजी भवनों में विद्यार्थियों की पढ़ाई चल रही है। लोगों का कहना है कि सरकार स्कूल तो खोल रही है लेकिन भवन निर्माण के लिए काफी समय लगाया जा रहा है।
विज्ञापन

एक तरफ सरकार ने जिले को आकांक्षी जिले की सूची में शामिल किया है लेकिन अभी तक जिले के कई स्कूल बिना भवन के हैं। कांग्रेस प्रत्याशी नीरज नैयर का कहना है कि चंबा में पिछले तीन साल से भाजपा का शासन रहा है लेकिन कोई विकास नहीं हुआ। उन्होंने कहा कि प्रदेश में कांग्रेस की सरकार बनते ही स्कूलों के भवन निर्माण के लिए प्रयास किए जाएंगे। सदर विधायक पवन नैयर का कहना है कि सीएसआर के तहत 52 स्कूलों के लिए बजट की व्यवस्था करवाई गई है। कहा कि भाजपा सरकार बनते ही इन भवनों का निर्माण कार्य शुरू करवाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed