फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   खज्जियार में 500 गाडियों की पार्किंग को लेकर विभाग ने किया भूमि का चयन

खज्जियार में 500 गाडियों की पार्किंग को लेकर विभाग ने किया भूमि का चयन

Wed, 06 Mar 2019 09:18 PM IST
Shimla	 Bureau शिमला ब्यूरो
Updated Wed, 06 Mar 2019 09:18 PM IST
विज्ञापन
खज्जियार में 500 गाडियों की पार्किंग को लेकर विभाग ने किया भूमि का चयन
खज्जियार में पार्किंग के लिए भूूमि का चयन
विज्ञापन

जमीन को विभाग के नाम करवाने के लिए भेजा प्रस्ताव
पार्किंग बनने से सैलानियों को नहीं होगी परेशानी
डीके शर्मा
खज्जियार (चंबा)। खज्जियार झील से एक किमी दूर 500 गाड़ियों की पार्किंग को लेकर जगह का चयन कर लिया गया है। चिन्हित की गई भूमि प्रदेश सरकार के नाम है। इस भूमि को वन्य प्राणी विभाग के नाम करने को लेकर विभाग ने एक प्रस्ताव बनाकर उपायुक्त चंबा को भेज दिया है। प्रस्ताव को मंजूरी मिलने पर खज्जियार में पार्किंग की समस्या हमेशा के लिए खत्म हो जाएगी। खज्जियार में अक्सर पार्किंग को लेकर पर्यटकों को दिक्कत होती है क्योंकि सैकड़ों की संख्या में पर्यटक अपने वाहन लेकर घूमने के लिए पहुंचते हैं जिन्हें अपने वाहनों को पार्क करने के लिए खज्जियार में उपयुक्त स्थान नहीं मिलता। खज्जियार में मौजूदा समय में सौ गाड़ियां पार्क करने के लिए पार्किंग की सुविधा है। जबकि, वाहनों की संख्या कई गुणा ज्यादा होती है। खज्जियार में पार्किंग की समस्या खत्म करने के लिए वन्य प्राणी विभाग ने ईको टूरिज्म सोसायटी के साथ मिलकर पार्किंग के लिए जगह का चयन किया। इस जगह को पार्किंग के लिए चयनित किया गया है। यह जमीन बंजर है, जहां पेड़ों की बलि भी नहीं देनी पड़ेगी। पार्किंग बनाने से पहले विभाग को भूमि को अपने नाम करना होगा। खज्जियार में पार्किंग बनने से जहां पर्यटकों को सहूलियत मिलेगी, वहीं दूसरी ओर विभाग को इससे लाखों की आमदन होगी। पार्किंग में गाड़ी लगाने पर नियमानुसार पार्किंग शुल्क भी लिया जा सकेगा।

डीएफओ निशांत मंढ़ोत्रा ने कहा कि खज्जियार में पार्किंग बनाने को लेकर जिला प्रशासन को प्रस्ताव बनाकर भेजा गया है। पार्किंग निर्माण करने के लिए विभाग के पास बजट की कोई कमी नहीं है। जैसे की उनके प्रस्ताव को मंजूरी मिलती है, पार्किंग निर्माण की आगामी कार्यवाही को बढ़ाया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed