फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   70 फीसदी दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगी पेंशन

70 फीसदी दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगी पेंशन

Mon, 24 Dec 2018 09:07 PM IST
rakesh kumar rakesh kumar
Updated Mon, 24 Dec 2018 09:07 PM IST
विज्ञापन
70 फीसदी दिव्यांगों और 80 वर्ष से अधिक बुजुर्गों को अब घर बैठे मिलेगी पेंशन
पेंशन योजना - फोटो : अमर उजाला

विज्ञापन
अमर उजाला ब्यूरो
चंबा। जिले में 70 फीसदी से अधिक दिव्यांगों और अस्सी वर्ष से अधिक की आयु के बुजुर्गों को अब पेंशन का भुगतान करने के लिए डाकघरों के चक्कर नहीं काटने पड़ेंगे। जिला प्रशासन ने डाक विभाग को घर जाकर पेंशन का भुगतान करने के निर्देश जारी कर दिए है। इन निर्देशों से जहां दिव्यांगों केे घर-द्वार पेेंशन की अदायगी होगी तो वहीं दूसरी तरफ अस्सी वर्ष से अधिक बुजुर्गों को पेंशन के लिए भटकना नहीं पड़ेगा। सोमवार को आयोजित प्रशासनिक अधिकारियों की बैठक की अध्यक्षता करते हुए उपायुक्त चंबा हरिकेश मीणा ने यह निर्देश डाक विभाग को जारी किए। उन्होंने कहा कि सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग और डाक विभाग के बीच हुए एग्रीमेंट के प्रावधानों के मुताबिक यह व्यवस्था तय की गई है। गौरतलब है कि डाक विभाग को सामाजिक न्याय एवं अधिकारिता विभाग के जरिये त्रैमासिक आधार पर 7 करोड़ रुपए की राशि पेंशन भुगतान के लिए जारी की जाती है। उन्होंने कहा कि समाज कल्याण राज्य सरकार और प्रशासन की उच्च प्राथमिकताओं में शामिल है। इसलिए डाक विभाग इसकी संवेदनशीलता और गंभीरता को समझते हुए उचित कदम उठाए। उपायुक्त ने डाक विभाग के अधिकारी को मनरेगा के करीब 41 लाख के लंबित भुगतान को भी अविलंब लाभार्थियों तक पहुंचाने के निर्देश दिए। उपायुक्त ने खाद्य सुरक्षा अधिकारी को कहा कि जिले में मौजूद होटल और रेस्तरा में 10 फीसदी सैंपल लिए जाएं। जिससे रेंडम आधार पर पता चल सके कि जिले में संचालित होटल और रेस्तारां में परोसे जाने वाले खाने की गुणवत्ता कैसी है।
विज्ञापन
बैठक के दौरान चंबा-साहो मार्ग पर संगेरा नामक स्थान पर बार-बार फटने वाली आईपीएच विभाग की पेयजल लाइन पर कड़ा संज्ञान लेते हुए जिलाधीश चंबा ने संबंधित विभाग को इस समस्या का जल्द और उचित समाधान करवाने की बात कही।
विज्ञापन
विज्ञापन


177 प्राथमिक स्कूलों के पास नहीं अपना भवन
बैठक में सामने आया कि जिले में 177 प्राथमिक स्कूलों के पास अपना भवन नहीं है। उपायुक्त ने शिक्षा उपनिदेशक को निर्देश देते हुए कहा कि खंड शिक्षा अधिकारियों के माध्यम से ऐसे सभी स्कूलों के लिए भूमि चयन करके वन अधिकार अधिनियम के तहत भूमि स्थानांतरण के मामलों को जल्द मंजूरी के लिए भिजवाएं।

तय समयावधि में हो नप हाउस की बैठक
उपायुक्त ने कहा कि नगर परिषद अपनी हाउस की बैठक का आयोजन तय समयावधि के अनुसार करे ताकि जनहित से जुड़े मुद्दों पर फैसले लंबित न रहें और लोगों को अनावश्यक परेशानी न उठानी पड़े। उपायुक्त ने नगर परिषद से पिछली बैठक की कार्यवाही की रिपोर्ट भी तलब की।


इनसेट
चंबा में मोबाइल हेल्थ यूनिट वाहन की खरीद जल्द
बैठक में मुख्य चिकित्सा अधिकारी ने अवगत करवाया की मोबाइल हेल्थ यूनिट के लिए 15 लाख की राशि प्राप्त हो चुकी है। जल्द मोबाइल हेल्थ यूनिट के लिए वाहन की खरीद की जा रही है। मोबाइल हेल्थ यूनिट के साथ तैनात रहने वाले स्टाफ की नियुक्ति को लेकर भी कार्य किया जा रहा है। उन्होंने बताया कि स्वास्थ्य विभाग प्रदेश सरकार की शुरू की गई हिम केयर योजना के तहत अब स्वास्थ्य कार्डों को तैयार करेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed