फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Himachal Pradesh ›   Chamba News ›   डलहौजी में दुकानदारों ने दबाए नप के डेढ़ करोड़

डलहौजी में दुकानदारों ने दबाए नप के डेढ़ करोड़

Fri, 03 Aug 2018 10:19 PM IST
Updated Fri, 03 Aug 2018 10:19 PM IST
विज्ञापन
डलहौजी में दुकानदारों ने दबाए नप के डेढ़ करोड़
डलहौजी (चंबा)। नगर परिषद के अंतर्गत डलहौजी में दुकानों के किराए व हाउस टैक्स के नाम पर लोग डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा रुपये पर कुंडली मार कर बैठे हैं। नप डलहौजी के हाउस टैक्स और गृह कर के रूप में पैसे दबाए बैठने वालों पर शिकंजा कसने का मन बना लिया है। डलहौजी के तहत 60 दुकानदारों और 106 के करीब गृह मालिकों द्वारा गृहकर की अदायगी नहीं की गई है। जिसके तहत नप डलहौजी द्वारा दुकानदारों और गृह कर मालिकों को नोटिस जारी करने का क्रम आरंभ कर दिया है। नोटिसों के माध्यम से दुकानदारों और गृह कर मालिकों को 15 दिनों के भीतर-भीतर शॉप रेंट और गृह कर अदा करने बारे निर्देशित किया गया है। वहीं, नोटिसों के मिलने के बाद दुकानदारों और गृह कर मालिकों में हड़कंप सा मच गया है।
विज्ञापन

गौरतलब हो कि पर्यटन नगरी डलहौजी में कई दुकानदारों और गृह मालिकों द्वारा शॉप रेंट और गृह कर की अदायगी नहीं की गई है। नप डलहौजी में पिछले कई वर्षो से दुकानों के किराये व हाउस टेक्स के नाम पर लोगों से वसूली नहीं हुई। जिस कारण यह राशी डेढ़ करोड़ से भी ज्यादा हो गई। अगर समय पर दुकानों के किराए व हाउस टैक्स की उगाही की होती तो डलहौजी में विकास के कार्य भी प्रभावित नहीं होते।
विज्ञापन

प्राप्त जानकारी के अनुसार म्यूनिसिपल किराए के नाम पर डलहौजी में 72 लाख से ज्यादा बकाया है। यह सरकारी पैसा कई वर्षों से लोगों ने जमा नहीं करवाया है। वही नगर परिषद ने कुछ मामले कोर्ट तक भी पहुंचाए है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नगर परिषद कार्यकारी अधिकारी राखी कौशल ने कहा कि नगर परिषद को दुकानों और गृहकर से डेढ़ करोड़ से ज्यादा रुपये वसूलने हैं। इसके लिए नोटिस जारी किए जा रहे हैं। नोटिसों के माध्यम से दुकानदारों और गृह कर मालिकों को 15 दिनों के भीतर पैसे जमा करवाने बारे निर्देश दिए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed