{"_id":"5b3512ce4f1c1bc57b8b497a","slug":"51530204878-chamba-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"रजेरा के पास राहगीर पर गिरे पत्थर, घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
रजेरा के पास राहगीर पर गिरे पत्थर, घायल
Updated Thu, 28 Jun 2018 10:42 PM IST
विज्ञापन
accident shimla
- फोटो : demo pics
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
चंबा। चंबा-भरमौर मार्ग पर रजेरा के पास पहाड़ी से पत्थर गिरने से एक राहगीर घायल हो गया। उसे इलाज के लिए चंबा मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। घायल की पहचान जय सिंह पुत्र जणी राम निवासी लिल्ह के रूप में हुई है। वह वीरवार को लिल्ह से चंबा की तरफ जा रहा था। रजेरा के पास भूस्खलन होने से रास्ता बंद पड़ा था। यहां से लोग पैदल ही आवाजाही कर रहे थे। जब वह भूस्खलन वाले स्थान से जा रहा था।
विज्ञापन
इसी दौरान पहाड़ी से पत्थर नीचे गिर पड़े। जबकि राहगीर पत्थर की चपेट में आने से बच गए। जबकि वह पत्थर की चपेट में आने से चोटिल हो गया। घायल अवस्था में अन्य लोगों ने उसे निजी वाहन के जरिये चंबा मेडिकल कॉलेज पहुंचाया। यहां पर प्राथमिक उपचार के बाद अस्पताल में भर्ती कर लिया। चिकित्सा अधीक्षक डॉ. विनोद शर्मा ने बताया कि घायल की हालत में काफी सुधार है।
विज्ञापन